फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amit Trivedi Birthday Singer Music Composer Career And Life Unknown Facts

Amit Trivedi: ‘देव डी’ में शिल्पा राव ने दिलाया ब्रेक, अमित ने जीता नेशनल अवॉर्ड; एक्सपेरिमेंट्स से बनाई पहचान

Tue, 08 Apr 2025 08:05 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 08 Apr 2025 08:05 AM IST
सार

Amit Trivedi Birthday: ‘देवी डी’, ‘क्वीन’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी हिट फिल्मों का म्यूजिक कंपोज करने वाले अमित त्रिवेदी अपनी आवाज का जादू भी कई फिल्मों में चला चुके हैं। आज बॉलीवुड के इस सिंगर-कंपोजर का जन्मदिन (8 अप्रैल 1979) है। इस मौके पर जानिए, अमित त्रिवेदी की करियर जर्नी के बारे में।

विज्ञापन
Amit Trivedi Birthday Singer Music Composer Career And Life Unknown Facts
सिंगर, म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsamittrivedi

विस्तार

अमित त्रिवेदी का जन्म मुंबई में हुआ। गुजराती मूल के परिवार से होने के कारण भक्तिमय गीतों, लोक संगीत के संपर्क में वह बचपन में आए गए। इस कारण अमित का रुझान संगीत की तरफ हुआ। अमित ने कॉलेज तक आते-आते मन बना लिया था कि म्यूजिक की दुनिया में करियर बनाना है। 

विज्ञापन


कॉलेज में बनाया म्यूजिक बैंड
अमित त्रिवेदी ने कॉलेज में अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक म्यूजिक बैंड बनाया लिया, जिसका नाम ‘ओम द फ्यूजन बैंड’ था। अमित अपने म्यूजिक बैंड के साथ छोटे-छोटे शो करने लगे। इन्हीं म्यूजिक परफॉर्मेंस को देखकर उन्हें एक एल्बम करने का ऑफर मिला, जो ज्यादा चली नहीं लेकिन अमित को म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचाना जरूर जाने लगा। अमित अपने रास्ते पर चलते रहे, टीवी शो, रेडियो जिंगल्स के लिए म्यूजिक देते रहे। साल 2004 में उन्होंने एक मराठी फिल्म ‘उत्तरायण’ के लिए म्यूजिक दिया, इसमें कई सारे म्यूजिशियन को वह साथ लेकर आए। 
विज्ञापन


देव डी में दोस्ती की वजह से मिला मौका 
अमित त्रिवेदी शुरुआती संघर्ष के दौर में थे, इसी बीच उनकी दोस्त और सिंगर शिल्पा राव ने निर्देशक अनुराग कश्यप से मिलवाया। अनुराग को नए म्यूजिक कंपोजर की तलाश थी। अमित ने अनुराग की फिल्म ‘देव डी’ के लिए साउंड ट्रैक कंपोज किया। ‘देव डी’ अमित की बतौर कंपोजर पहली फिल्म होती लेकिन यह समय पर रिलीज नहीं हो पाई। ऐसे में अनुराग कश्यप ने अमित त्रिवेदी को राजकुमार गुप्ता से मिलवाया वह फिल्म ‘आमिर’ बना रहे थे। इस फिल्म में अमित त्रिवेदी ने बेहतरीन साउंडट्रैक तैयार किया, फिल्म रिलीज हुई और इसके गाने, म्यूजिक हिट रहा। अमित को भी इंडस्ट्री में पहचान मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुराग की फिल्म के जरिए छा गए अमित त्रिवेदी
फिल्म ‘आमिर’ के बाद फिल्म ‘देव डी’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म के म्यूजिक, गानों को दर्शकों ने, म्यूजिक लवर्स ने खूब पसंद किया। फिल्म ‘देव डी’ में अमित ने कई बेहतरीन साउंड ट्रैक बनाए, साथ ही पांच गाने गाए भी और एक गाना ‘आंख मिचोली’ लिखा भी था। इस फिल्म के सबसे हिट गानों में ‘इमोशनल अत्याचार’, ‘साली खुशी’, ‘परदेसी’, ‘नयन तरसे’ शामिल हैं। इस फिल्म के लिए कई अवॉर्ड भी अमित त्रिवेदी को मिले, साथ ही इंडस्ट्री में एक अलग पहचान भी बतौर सिंगर-कंपोजर मिली। 

चार साल देकर म्यूजिक बनाया-फिल्म हुई फ्लॉप
अमित त्रिवेदी ने फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट(2015)’ के लिए गाने तैयार करने में चार साल का समय दिया। इस फिल्म को भी अनुराग कश्यप ने निर्देशित किया था। जब यह फिल्म नहीं चली, इसके गानों को भी सराहा नहीं गया तो अमित त्रिवेदी बहुत निराश हुए। इस फिल्म का बजट भी लगभग 115 करोड़ रुपये बताया गया था। यूट्यूबर राज शमानी के पॉडकास्ट पर अमित त्रिवेदी ने बताया था कि जब फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के गाने नहीं चले तो उन्हें काफी दुख हुआ। अमित तो यहां तक सोचने लगे थे कि कोई आइटम सॉन्ग बनाते हैं। लेकिन उन्होंने खुद को समझाया और अपने गानों में एक्सपेरिमेंट करते रहे। इस कोशिश की वजह से अमित त्रिवेदी बॉलीवुड फिल्मों में बेहतरीन गाने गा पाए, कंपोज कर पाए।

Amit Trivedi Birthday Singer Music Composer Career And Life Unknown Facts
सिंगर-म्यूजिक कंपोजर अमित त्रिवेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@itsamittrivedi

इन फिल्मों में दिया बेहतरीन म्यूजिक  

  • ‘देव डी’ फिल्म से शोहरत मिलने के बाद अमित त्रिवेदी को कई बड़ी फिल्मों में काम करने का मौका मिला। जिनमें रणबीर कपूर से लेकर कंगना रनौत तक की फिल्में शामिल रहीं। 
  • अमित त्रिवेदी ने रणबीर सिंह की फिल्म ‘वेक अप सिड (2009)’ में ‘इकतारा’ जैसे बेहतरीन गाने की धुन, साउंडट्रैक तैयार किया। 
  • साेनम कपूर की फिल्म ‘आयशा(2010)’ के लिए म्यूजिक तो अमित त्रिवेदी ने दिया ही, साथ ही दो गाने ‘सुनो आयशा’ और ‘शाम’ गाए भी थे। 
  • फिल्म ‘इश्कजायदे(2012)’ और ‘लुटेरा’ जैसी फिल्मों के लिए भी म्यूजिक कंपोज किया। 
  • कंगना रनौत की साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘क्वीन’ में म्यूजिक देकर तो अमित इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन गए।
  • म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर फिल्म ‘उड़ता पंजाब’, ‘सीक्रेट सुपरस्टार’, ‘मनमर्जियां’ से भी अमित जुड़े थे। इन फिल्माें में भी उनके काम को खूब सराहा गया। 
  • साल 2021 में रिलीज हुई तापसी पन्नू स्टारर फिल्म ‘हसीन दिलरूबा’ के लिए अमित ने बेहतरीन म्यूजिक कंपोजिशन तैयार कीं। फिल्म ‘केदारनाथ’ का म्यूजिक भी अमित ने तैयार किया था।  


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed