फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   amir khan appreciated kalki's film margarita with straw

कल्कि ने किया कुछ ऐसा काम कि फफक कर रो पड़े आमिर खान

Mon, 13 Apr 2015 12:26 PM IST
Updated Mon, 13 Apr 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
amir khan appreciated kalki's film margarita with straw

आमिर खान सिर्फ एक प्रोफेशनल अभिनेता ही नहीं ब्लकि एक भावुक इंसान भी हैं। किसी का दुःख देख कर उनका दिल पिघलते देर नहीं लगती। अभी तक कितनी ही बार अपने शो 'सत्यमेव जयते' में दूसरों की परेशानी से उनकी आँखें नम हुई हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ आमिर के साथ इस बार कल्कि की फिल्म 'मार्गरिटा विद स्ट्रॉ' की स्क्रीनिंग के दौरान हुआ है। दरअसल हाल ही में आमिर और किरण ने कल्कि कोचलिन की फिल्म 'मार्गरिटा विद स्ट्रॉ' की स्क्रीनिंग कराई थी।
विज्ञापन


आमिर फिल्म देखते हुए इतने भावुक हो गए कि रो पड़े।

कल्कि की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

amir khan appreciated kalki's film margarita with straw

आमिर का इस फिल्म को देखने का कोई कार्यक्रम नहीं था। अपनी पत्नी किरण के मनाने पर यह फिल्म देखने वाले आमिर से इस तरह की निशब्द भावनात्मक तारीफ़ मिलने पर अभिनेत्री कल्कि कोचलिन की ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं है।

कल्कि ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया, "आमिर को फिल्म पसंद आयी। वह फिल्म देखकर रो पड़े। मेरे बगल में बैठकर उनका मुझसे यह कहना सपने जैसा है कि 'कल्कि, मैं लोगों को इस फिल्म को देखने के लिए प्रेरित करने की खातिर क्या कर सकता हूं।

यह शानदार है।​"कल्कि ने बताया कि किरण ने पहले फिल्म को खुद देखा और फिर आमिर से कहा कि आपको यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए​। इसके बाद आमिर ने फिल्म देखी और इस दौरान वह इतने भावुक हो गए कि रो पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed