फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Amidst the Son of Sardar 2 controversy Sanjay Mishra praised Ajay Devgn details inside

Sanjay MIshra: सन ऑफ सरदार 2 विवाद के बीच संजय मिश्रा ने की अजय की तारीफ, कहा- मेरे लिए उनका एक कॉल ही काफी है

Sat, 17 Aug 2024 10:56 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 17 Aug 2024 10:56 PM IST
सार

सन ऑफ सरदार 2 से विजय राज के बाहर हो जाने के बाद अब उनका यह किरदार संजय मिश्रा निभाते नजर आएंगे। इस पूरे विवाद के बीच हाल ही में संजय ने अजय देवगन की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन
Amidst the Son of Sardar 2 controversy Sanjay Mishra praised Ajay Devgn details inside
अजय देवगन, संजय मिश्रा - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

'सन ऑफ सरदार 2' में कास्टिंग में बदलाव के बाद अब संजय मिश्रा विजय राज वाली भूमिका में नजर आने वाले हैं। हाल ही में विजय ने दावा किया था कि  उन्हें पहले दिन मुख्य अभिनेता और निर्माता अजय देवगन के साथ हुई गलतफहमी के कारण फिल्म से हटाया गया है।Stree 2 Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर तेज हुआ 'स्त्री 2' का तूफान, तीसरे दिन बटोर डाले इतने करोड़
विज्ञापन

 
कुमार मंगत ने किया यह दावा
हालांकि, निर्माता कुमार मंगत ने इस पूरे विवाद पर अपना पक्ष रखते हुए अलग की कहानी बयां की है। निर्माता के मुताबिक फिल्म के क्रू के प्रति विजय राज का कथित असभ्य व्यवहार ही उन्हें हटाए जाने का वास्तविक कारण था। इस बीच अब विजय राज की भूमिका निभाने जा रहे संजय मिश्रा ने अजय देवगन के साथ अपने गहरे रिश्ते पर बात करते हुए चुप्पी तोड़ी है। 
विज्ञापन


संजय मिश्रा ने की अजय देवगन की तारीफ
संजय ने कहा, “मैं अजय सर के साथ एक गहरा और भावनात्मक रिश्ता साझा करता हूं। जब मेरे भाई का निधन हुआ था तो उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया था। हम हमेशा एक-दूसरे के लिए हर अच्छे-बुरे समय में मौजूद रहे हैं। जब भी वह मुझे किसी फिल्म प्रोजेक्ट के लिए बुलाते हैं तो यह कोई दूसरे प्रोजेक्ट जैसा नहीं होता बल्कि उससे कहीं बढ़कर होता है। यह हमारी दोस्ती का प्रमाण है। मैं उनके एक कॉल पर पहुंच जाता हूं। वह भी हमेशा उसी तरह मेरे लिए मौजूद रहते हैं। अभी मैं बस इतना ही कह सकता हूं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


यूके में चल रही शूटिंग
'सन ऑफ सरदार 2' की शूटिंग इन दिनों यूनाइटेड किंगडम में चल रही है। हाल ही में अजय देवगन ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। सन ऑफ सरदार साल 2012 में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।IFFM 2024: 'इस फिल्म के लिए यह मेरा पहला अवॉर्ड है, सफर जारी रहेगा', चंदू चैंपियन को अवॉर्ड मिला तो बोले कार्तिक
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed