फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   American sitcom Friends 25th anniversary Here are all character

पुरानी वाइन की तरह है यह अमेरिकन सिटकॉम, 25 साल बाद मिलिए क्रेजी F.R.I.E.N.D.S से

Sun, 22 Sep 2019 06:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 22 Sep 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
American sitcom Friends 25th anniversary Here are all character
Friends - फोटो : social media

मार्टा कॉफमैन (Marta Kauffman) और डेविड क्रेन (David Crane) ने 22 सितंबर 1994 को एक टीवी शो शुरू किया, 'फ्रेंड्स'। ये शो केवल एक सिटकॉम नहीं है बल्कि वो यादें हैं जिसे लगभग हर इंसान ने अपनी जिंदगी में एक बार तो जरूर जिया है। शो की कहानी छह दोस्तों के जीवन पर आधारित है। ये छह दोस्त हैं मोनिका, चैंडलर, जोई, रॉस, रेचल और फीबी जो न्यूयॉर्क के मैनहैटन में रहते हैं। एक कॉफी शॉप 'सेंट्रल पर्क' पर सब लोग हर शाम इकट्ठे होते हैं और फिर आपस में गपशप करते हैं। शो के डायलॉग तो ऐसे हैं कि हर रियल लाइफ सिचुएशन में फिट हो जाते हैं। 2004 में जब इसका आखिरी एपिसोड ऑन एयर हुआ था, ये हिस्ट्री में सबसे ज्यादा देखा गया सीजन फिनाले बन गया था। इस शो का एडिक्शन पुराने वाइन की तरह है जितनी ही पुरानी होगी उतना ज्यादा नशा होगा। इस शो को ऑनएयर हुए आज 25 साल पूरे हो गए। आज ही के दिन मोनिका को एक नई रूममेट मिली थी और हम सबको मिले थे 6 क्रेजी 'फ्रेंड्स'।

विज्ञापन


आइए आज इस खास मौके पर आपको मिलाते हैं इन 6 F.R.I.E.N.D.S से।

American sitcom Friends 25th anniversary Here are all character
मोनिका, रॉस - फोटो : social media
मोनिका गेलर
कर्टनी कॉक्स (Courteney Cox) ने इस शो में मोनिका गेलर का किरदार निभाया था। मोनिका एक ऐसी कुक हैं जो अपने प्रतिस्पर्धात्मक रवैये के लिए जानी जाती है। बचपन में ज्यादा वजन होने की वजह से अक्सर उनके दोस्त मोनिका का मजाक उड़ाते हैं। मोनिका गेलर, रेचल ग्रीन की सबसे अच्छी दोस्त है। 

रॉस गेलर
रॉस गेलर मोनिका गेलर के भाई हैं। शो में डेविड श्विमर ने रॉस का किरदार निभाया था। रॉस पहले म्यूसियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री में काम करता था लेकिन बाद में वह न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

American sitcom Friends 25th anniversary Here are all character
चैंडलर बिंग, जोई ट्रिबियानी - फोटो : social media
चैंडलर बिंग
शो में मैथ्यू पेरी ने चैंडलर बिंग का किरदार निभाया था। चैंडलर बिंग अपने व्यंग्यपूर्ण व्यक्तित्व और रिश्तों में बैड लक के लिए जाना जाता है। शो के सीजन सात मे चैंडलर मोनिका से शादी कर लेता है और आखिरी सीजन में वो और मोनिका मिलकर जुड़वा बच्चों को गोद ले लेते हैं। पूरे सिटकॉम में अगर कुछ सबसे ज्यादा मिस्टीरियस रहा तो वह थी चैंडलर की जॉब। सीरियल के दौरान भी कुछ ऐसे सीन रहे जिनमें चैंडलर की जॉब का जिक्र हुआ, लेकिन क्लीयर अब भी नहीं है कि चैंडलर की जॉब आखिर थी क्या।

जोई ट्रिबियानी
Matt LeBlanc ने जोई ट्रिबियानी का किरदार निभाया था। जोई एक स्ट्रगलर एक्टर है। उसे खाने का बहुत शौक है। उसकी बहुत प्रेमिकाएं हैं। ऐसी प्रवृत्तियों के बावजूद जोई मासूम है और अपने दोस्तों की देखभाल करता है। आठवें सीजन में वह रेचल से प्यार करने लगता है। लेकिन रेचल के मन में उसके लिए प्यार नहीं है हालांकि वो जोई की फीलिंग्स की कद्र करती है। आखिरी में दोनों फिर से दोस्त बन जाते हैं।
 
विज्ञापन

American sitcom Friends 25th anniversary Here are all character
फीबी बुफे, रेचल ग्रीन - फोटो : social media
फीबी बुफे
Lisa Kudrow ने फीबी बुफे का किरदार निभाया था। फीबी मसाज करने वाली और खुद से बनी संगीतकार है। जो कि अपनी मां की आत्महत्या करने तक अपनी मां के साथ रहती है बाद में सड़कों पर गाने गाती है। फीबी खुद से लिखे हुए गाने गाती है। फीबी बुफे का गाना स्मेली कैट भी काफी पॉपुलर हुआ था। उसकी एक जुड़वां बहन भी है जो बहुत शैतान है। फीबी का स्वभाव बच्चों जैसा है। हालांकि कभी-कभी फीबी अपनी मां की आत्महत्या वाली बात बताकर लोगों से सहानुभूति प्राप्त करती है।

रेचल ग्रीन
रेचल ग्रीन का किरदार Jennifer Aniston ने निभाया था। जेनिफर जानी मानी अभिनेत्री हैं। पहले सीजन में रेचल अपनी दोस्त मोनिका के साथ सबसे पहले रहने आती है। रॉस स्कूल के दिनों से उसे पसन्द करता है लेकिन कभी उसे बता नहीं पाता। पहले सीजन में रेचल कॉफीशॉप में बतौर वेट्रेस काम करती है लेकिन तीसरी सीजन में ब्लूमिंगडेल की सहायक खरीदार बन जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed