{"_id":"62c8fd364428ed683b2faddd","slug":"amarnath-cave-cloudburst-akshay-kumar-expressed-grief-over-the-incident-says-prayers-for-everyone-peace-and-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: अमरनाथ में बादल फटने की घटना पर अक्षय कुमार ने व्यक्त किया दुख, लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akshay Kumar: अमरनाथ में बादल फटने की घटना पर अक्षय कुमार ने व्यक्त किया दुख, लोगों की सुरक्षा के लिए की प्रार्थना
Sat, 09 Jul 2022 09:30 AM IST
शशि सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Sat, 09 Jul 2022 09:30 AM IST
सार
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने की घटना से हर कोई स्तब्ध है। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार
- फोटो : social media
विस्तार
दक्षिण कश्मीर में शुक्रवार 8 जुलाई की शाम पवित्र अमरनाथ गुफा के पास अचानक बादल फटने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कई के लापता होने की आशंका भी जताई जा रही है। गुफा के पास पिछले 12 वर्षों में तीन बार अमरनाथ यात्रा के दौरान बादल फटने की घटना हो चुकी है, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि बुरी तरह जान-माल का हानि हुई है। अचानक हुई इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। अभिनेता अक्षय कुमार ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन
सभी की शांति और सुरक्षा के लिए की प्रार्थना
अमरनाथ घटना पर अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, "बादल फटने के बाद अमरनाथ मंदिर में पवित्र गुफा के पास बालटाल में जनहानि पर गहरा दुःख हुआ। सभी की शांति और सुरक्षा के लिए प्रार्थना।
विज्ञापन
Deeply pained at the loss of lives at Baltal near the holy cave at #Amarnath shrine after the cloudburst. Prayers for everyone’s peace and safety 🙏🏻
विज्ञापन विज्ञापन— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 9, 2022
पानी का तेज बहाव और मलबा बना तबाही की वजह
अमरनाथ यात्रा के दौरान वहां तैनात अफसरों ने बताया कि सब कुछ सामान्य था और अचानक बादल फटने से एकदम तेज बहाव पानी के साथ दो बड़े पहाड़ों का मलबा भी आ गया, जिसकी वजह से कई यात्री इसकी चपेट में आ गए। फिलहाल सेना रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है और पहलगाम व बालटाल में दवाइयों और अन्य आवश्यक चीजों के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।