{"_id":"65c8e7af30dd16193b0a892a","slug":"allu-arjun-brother-allu-sirish-praised-vikrant-massey-12th-fail-while-watching-missed-his-father-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"12th Fail: विक्रांत की फिल्म '12वीं फेल' देखकर भावुक हुए अल्लू अर्जुन के भाई, बोले- मेरी आंखें नम हो गईं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
12th Fail: विक्रांत की फिल्म '12वीं फेल' देखकर भावुक हुए अल्लू अर्जुन के भाई, बोले- मेरी आंखें नम हो गईं...
Sun, 11 Feb 2024 08:59 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Sun, 11 Feb 2024 08:59 PM IST
सार
फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत मेसी ने दमदार अभिनय किया है। इस फिल्म को देखने के बाद हर कोई उनके अभिनय की तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
12वीं फेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विज्ञापन
विक्रांत मेसी की फिल्म '12वीं फेल' लगातार सुर्खियां बटोर रही है। ओटीटी रिलीज के बाद इसकी कमाई में काफी उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, सोशल मीडिया पर भी आलिया भट्ट से लेकर दीपिका पादुकोण जैसे सितारों ने इस फिल्म की खूब तारीफ की है। अब इस लिस्ट में साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश का भी नाम जुड़ गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए इस फिल्म की जमकर तारीफ की है।
नम हुईं आंखें
फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत मेसी ने दमदार अभिनय किया है। इस फिल्म को देखने के बाद हर कोई उनके अभिनय की तारीफ कर रहा है। अब अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने भी इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है, 'मैं जानता हूं कि मैंने काफी देर कर दिया है, लेकिन देर से ही सही मैंने आज फिल्म 12वीं फेल देख ली। इस फिल्म को देखते हुए मैं बेहद भावुक हुआ और फिल्म के आखिर में मेरी आंखें नम हो गईं। इस फिल्म के सभी कलाकारों को मेरा सलाम है।'
विज्ञापन
'12वीं फेल' देख आई पिता की याद
अल्लू सिरीश अपनी बात को जारी रखते हुए लिखते हैं, 'मैं दिल से विधु विनोद चोपड़ा का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इस शानदार विषय पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया। इस फिल्म को देखते हुए मुझे मेरे पिता की याद आई। जब मैं कॉलेज में जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रहा था तब मेरे पिता ने मुझसे कहा था नेताओं का हम पर शासन होता है। वहीं, देश और इसकी व्यस्थाओं का काम देश के नौकरशाह देखते हैं।'
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म में विक्रांत मेसी आईपीएस मनोज शर्मा के किरदार में दिखे हैं। इस फिल्म में विक्रांत की एक्टिंग को दर्शकों के अलावा खुद आईपीएस मनोज शर्मा ने भी सराहा है। वहीं, मनोज की पत्नी श्रद्धा का किरदार अभिनेत्री मेधा शंकर निभाती दिखी हैं। इस फिल्म में मनोज और श्रद्धा की प्रेम कहानी के अलावा उनके संघर्ष के दिनों को भी बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही '12वीं फेल' को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स का भी काफी प्यार और सपोर्ट मिल रहा है।
नम हुईं आंखें
फिल्म '12वीं फेल' में विक्रांत मेसी ने दमदार अभिनय किया है। इस फिल्म को देखने के बाद हर कोई उनके अभिनय की तारीफ कर रहा है। अब अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने भी इस फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है, 'मैं जानता हूं कि मैंने काफी देर कर दिया है, लेकिन देर से ही सही मैंने आज फिल्म 12वीं फेल देख ली। इस फिल्म को देखते हुए मैं बेहद भावुक हुआ और फिल्म के आखिर में मेरी आंखें नम हो गईं। इस फिल्म के सभी कलाकारों को मेरा सलाम है।'
विज्ञापन
Movie Reviews Of The Week: ‘भक्षक’ में भूमि का कमाल, रोबोट की बेदम प्रेम कहानी और जारी रही जी5 की ‘लंतरानी’
विज्ञापन
अल्लू सिरीश अपनी बात को जारी रखते हुए लिखते हैं, 'मैं दिल से विधु विनोद चोपड़ा का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने इस शानदार विषय पर फिल्म बनाने का निर्णय लिया। इस फिल्म को देखते हुए मुझे मेरे पिता की याद आई। जब मैं कॉलेज में जर्नलिज्म की पढ़ाई कर रहा था तब मेरे पिता ने मुझसे कहा था नेताओं का हम पर शासन होता है। वहीं, देश और इसकी व्यस्थाओं का काम देश के नौकरशाह देखते हैं।'
लहंगे में अदा ने दिखाई दिलकश अदाएं
जिंदगी के संघर्ष की कहानी है '12वीं फेल'विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म में विक्रांत मेसी आईपीएस मनोज शर्मा के किरदार में दिखे हैं। इस फिल्म में विक्रांत की एक्टिंग को दर्शकों के अलावा खुद आईपीएस मनोज शर्मा ने भी सराहा है। वहीं, मनोज की पत्नी श्रद्धा का किरदार अभिनेत्री मेधा शंकर निभाती दिखी हैं। इस फिल्म में मनोज और श्रद्धा की प्रेम कहानी के अलावा उनके संघर्ष के दिनों को भी बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही '12वीं फेल' को दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स का भी काफी प्यार और सपोर्ट मिल रहा है।