Anshula Kapoor Wedding: आज होगी रोहन ठक्कर और अंशुला कपूर की शादी, जानिए समय और तैयारियों के बारे में सबकुछ
Anshula Kapoor Rohan Thakkar Marriage: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज 6 जुलाई को रोहन ठक्कर के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। शादी से पहले जानिए कब-कहां और कितने समय होंगे फेरे।
विस्तार
अंशुला कपूर की शादी
इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार, मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर आज 6 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। यह शादी मुंबई में बेहद निजी तरीके से हो रही है।
शादी की खास तैयारियां
- कब होगी शादी- आज 6 जुलाई को शादी होगी। पिछले साल जुलाई 2025 में दोनों की सगाई हुई थी
- कहां होगी शादी- यह शादी मुंबई के मशहूर ताज लैंड्स एंड होटल में होगी
- शादी का समय- परिवार ने शादी का सटीक समय मुहूर्त अभी नहीं बताया है
- शादी के इंतजाम और थीम- शादी की सभी बाकी रस्में एक ही दिन में पूरी की जाएंगी
- शादी के बाद एक शानदार कॉकटेल पार्टी होगी
- शादी में आने वाले मेहमानों को आधुनिक भारतीय ड्रेस पहनने के लिए कहा गया है
रस्मों की शुरुआत
पिछले कुछ दिनों से मुंबई में शादी की रस्में चल रही हैं। अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपनी 'माता की चौकी', 'मेहंदी' और 'चूड़ा' की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस शादी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
कौन हैं रोहन ठक्कर?
रोहन ठक्कर निर्देशक और निर्माता करण जौहर की कंपनी का डिजिटल हिस्सा 'धर्माटिक एंटरटेनमेंट' में एक लेखक हैं। उन्होंने लॉस एंजिल्स से फिल्म और पटकथा लेखन की पढ़ाई की है।
यह भी पढ़ें: Aamir Gauri: आमिर की शादी से सामने आई और तस्वीरें, बाराती बने आशुतोष गोवारिकर; एली अवराम बनी गौरी की खास दोस्त