फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aliya kareena cat walk

आलिया और करीना में आखिर क्यों ठनी

Wed, 12 Mar 2014 09:12 AM IST
Updated Wed, 12 Mar 2014 09:12 AM IST
विज्ञापन
aliya kareena cat walk
अभी आलिया भट्ट ने बमुश्किल दो फिल्में की हैं और बॉलवुड में उनके प्यार-मोहब्बत और झगड़े की खबरें आने लगी हैं। यह तो सब जान चुके हैं कि फिल्म ‘हाइवे’ में अपने लुक की तुलना करीना कपूर खान से किया जाना आलिया को अखरा है।
विज्ञापन


परंतु अब बात इससे आगे बढ़ चुकी है।

आलिया भी कम नहीं

aliya kareena cat walk

एक समय था जब आलिया इस कपूर सुंदरी को अपना ‘रोल मॉडल’ बताती थी। परंतु अब उन्होंने रोल मॉडल बदल दिया है। आलिया की नई आदर्श हैं, बच्चन बहू ऐश्वर्या।

हाल में जब आलिया से पूछा गया कि फिल्म इंडस्ट्री में उनका आदर्श कौन है, तो उन्होंने पुराने जवाब बेबो की जगह कहा ऐश्वर्या राय बच्चन।

विज्ञापन
विज्ञापन

करीना चिढ़ जाती हैं

aliya kareena cat walk

सूत्रों के अनुसार, ‘आलिया के दिल में बेबो की जगह नहीं रह गई है। अब बेबो का नाम सुनते ही आलिया के चेहरे पर शिकन आ जाती है।’ लेकिन क्या कारण है कि दिन रात बेबो के गुण गाने वाली आलिया ने अचानक सुर बदल लिया?

बताया जाता है कि इसके पीछे की वजह खुद करीना हैं। असल में पिछले दिनों मीडिया में बेबो से पूछा गया था कि आलिया भट्ट के बारे में उनकी क्या राय है? वह कमसिन हैं, खूबसूरत हैं, उनकी ऐक्टिंग की तारीफ हो रही है, आप क्या कहेंगी?

तब करीना ने कहा, ‘वह ओके हैं।’ यानी कि बस ठीक ठाक।

विज्ञापन

चुभ गई आलिया को बात

aliya kareena cat walk

यह बात आलिया के दिल में चुभ गई। आलिया को लग रहा था कि जितना प्यार और सम्मान वह करीना के प्रति दिखा रही हैं, बदले में करीना भी ऐसा ही कुछ करेंगी।

वैसे कई लोग मानते हैं कि आलिया के रंग बदलने का कारण कुछ और है। पिछले दिनों ‘हाइवे’ देखने के बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक गुलदस्ता भेजा था और तारीफ का नोट उसमें लिख कर रखा था। कहीं उसका जादू तो आलिया पर नहीं चढ़ गया?


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed