फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Alia Bhatt and ranbir kapoor took only four pheras at their wedding Actress brother rahul bhatt reveals the reason

Ranbir Alia Wedding: सात नहीं सिर्फ चार फेरों में मिसेज कपूर बनीं आलिया भट्ट, जानें इसके पीछे की वजह

Fri, 15 Apr 2022 12:37 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 15 Apr 2022 12:37 PM IST
सार

शादी की तस्वीरों के साथ ही अब रणबीर और आलिया की शादी से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। इसी क्रम में हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में एक्ट्रेस की शादी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।

 

विज्ञापन
Alia Bhatt and ranbir kapoor took only four pheras at their wedding Actress brother rahul bhatt reveals the reason
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित शादी आखिरकार हो चुकी है। रणबीर और आलिया के फैंस जिस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वो पल आ चुका है। शादी के बाद से ही अब सोशल मीडिया पर रणबेलिया की शादी की तस्वीरें और वीडियोज छाए हुए हैं। इंटरनेट पर लगातार सामने आ रही दोनों की इन फोटोज और वीडियोज को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। शादी की तस्वीरों के साथ ही अब रणबीर और आलिया की शादी से जुड़ी कई जानकारियां भी सामने आ रही हैं। 

विज्ञापन

Alia Bhatt and ranbir kapoor took only four pheras at their wedding Actress brother rahul bhatt reveals the reason
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

इसी क्रम में हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में एक्ट्रेस की शादी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट से मिली जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस ने अपनी शादी के दौरान सात नहीं बल्कि सिर्फ चार फेरे लिए हैं। एक वेबसाइट से हुई बातचीत में राहुल ने बताया है कि रणबीर-आलिया की शादी एक विशेष पंडित ने करवाई है। उन्होंने कहा कि 'आलिया और रणबीर की शादी में एक खास पंडित थे, जो कई सालों से कपूर खानदान से जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Alia Bhatt and ranbir kapoor took only four pheras at their wedding Actress brother rahul bhatt reveals the reason
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के दौरान सिर्फ चार फेरों के बारे में बताता हुए राहुल ने कहा कि पंडित जी ने हर एक फेरे का महत्व समझाया। एक फेरा होता है धर्म के लिए और एक होता है संतान के लिए। यह सब काफी दिलचस्प था। मैं ऐसे घर से आता हूं, जहां पर आपको हर धर्म के लोग मिलेंगे। रिकॉर्ड के लिए सात फेरे नहीं बल्कि सिर्फ चार फेरे ही लिए गए हैं। इन चारों फेरों के दौरान मैं वहीं पर मौजूद था।'

 

विज्ञापन

Alia Bhatt and ranbir kapoor took only four pheras at their wedding Actress brother rahul bhatt reveals the reason
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फोटोज - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर- आलिया की शादी के बाद सभी को उनके रिसेप्शन का बेसब्री से इंतजार था। पहले आई खबरों के मुताबिक शादी के बाद यह कपल इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के लिए 16 और 17 अप्रैल को दो ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित करने वाला था। लेकिन हाल ही में मीडिया से बात करते हुए रणबीर की मां अभिनेत्री नीतू कपूर ने यह जानकारी दी कि किसी तरह का कोई रिसेप्शन आयोजित नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed