Disha Patani- Aleksandar Alex: दिशा के साथ रिश्ते पर एलेक्स ने तोड़ी चुप्पी, बोले- हम एक साथ रहते थे और...
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एलेक्जेंडर एलेक्स ने एक इंटरव्यू के दौरान दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी दिशा से मुलाकात कैसे हुई थी।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, इन दिनों अभिनेत्री के अफयर के चर्चे जोरों पर हैं। कई बार अभिनेत्री को मिस्ट्री मैन के साथ स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से ही ये खबरें आने लगी थीं। यह मिस्ट्री मैन एलेक्जेंडर एलेक्स हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी और दिशा पाटनी की रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बताया कि उनकी दिशा से मुलाकात कैसे हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में एलेक्जेंडर एलेक्स ने एक इंटरव्यू के दौरान दिशा पाटनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। एलेक्स ने कहा, 'ये देखकर अच्छा लगा कि कैसे लोग हमारे बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं और अपने मन मुताबिक अनुमान लगा रहे हैं। मैं कुछ समय से देख रहा हूं कि कैसे ये सब चल रहा है। लेकिन हम सच्चाई जानते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि लोगों को यह सब कहने कि क्या जरूरत है कि क्या हो रहा है? वे शांति से हमें जीने क्यों नहीं दे सकते? हम इन कहानियों पर हसते हैं।'
Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती ने लगाई बंटी सजदेह के साथ अपने रिश्ते पर मुहर? पार्टी की तस्वीरें वायरल
एलेक्स मॉडल हैं और सर्बिया के रहने वाले हैं। दोनों करियर के शुरुआती दिनों में मिले थे और फ्लैटमेट्स थे। एलेक्स ने कहा, 'भारत में रहते हुए मुझे सात साल हो गए हैं। मैं और दिशा 2015 में एक साथ रहते थे। उस समय दिशा और मैं एक ही एजेंसी के साथ थे। मैं फिटनेस फ्रीक हूं, तो हम दोनों साथ में जिम जाने लगे, जिस वजह से हमारी बॉन्डिंग भी काफी बढ़िया हो गई। दिशा मेरे परिवार की तरह है और जब भी हम दोनों में से किसी को लो फील होता है, तो हम एक-दूसरे से बात करते हैं।'
Virushka: एनिवर्सरी पर अनुष्का ने विराट कोहली को बनाया 'भूत', लिखा- जानती हूं, मेरे पीछे तुम हमेशा...
एलेक्जेंडर एलेक्स ने टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के ब्रेकअप के बारे में भी बात की और उन्होंने बताया कि वह टाइगर के भी क्लोज हैं। वहीं, टाइगर दिशा के ब्रेकअप पर उन्होंने कहा, 'मैं किसी और के बारे में टिप्पणी करने वाला कोई नहीं हूं।' बता दें कि पिछले काफी समय से टाइगर और दिशा के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं। वहीं, दोनों ने कभी भी खुलकर इस बारे में बात नहीं की।
KIFF 2022: कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बिखेरेंगे जलवा, इन सितारों को मिलेगा सम्मान