फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   28th kolkata international film festival shahrukh khan and amitabh bachchan will be guest of honour

KIFF 2022: कोलकाता फिल्म फेस्टिवल में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान बिखेरेंगे जलवा, इन सितारों को मिलेगा सम्मान

Sun, 11 Dec 2022 12:43 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 11 Dec 2022 12:43 PM IST
सार

कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 15 दिसंबर से होने जा रही है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन शामिल होंगे।

विज्ञापन
28th kolkata international film festival shahrukh khan and amitabh bachchan will be guest of honour
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन हिंदी सिनेमा के दो दिग्गज अभिनेता हैं। दोनों अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। बिग बी और शाहरुख खान दोनों ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। लंबे अरसे से लोगों के दिलों पर अपना जादू चलाने वाले अमिताभ और शाहरुख 28वें कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेरेंगे। बता दें कि इस फिल्म फेस्टिवल में बिग बी अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ शामिल होंगे।

विज्ञापन


ये सितारे होंगे शामिल
कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 15 दिसंबर से होने जा रही है, जो 22 दिसंबर तक चलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन को गेस्ट ऑफ ऑनर के सम्मान से नवाजा जाएगा। बिग बी और शाहरुख खान के अलावा इस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल होंगे। इस लिस्ट में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी, डायरेक्टर महेश भट्ट, ,सिंगर कुमार शानू और शत्रुघन सिन्हा जैसे सेलेब्स का नाम शामिल है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर से बेघर होने के कुछ घंटों बाद ही हुई टीना दत्ता की वापसी, जमकर लगाई शालीन की क्लास
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिन चलेगा फिल्म फेस्टिवल
बता दें कि आने वाले आठ दिनों तक ये फिल्म फेस्टिवल जारी रहेगा। इसका उद्धाटन अमिताभ बच्चन और जया बच्चन करेंगे। बता दें कि हाल में शाहरुख खान सऊदी अरब में आयोजित 'रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2022' शामिल हुए थे। यहां उनकी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई थी और बॉलीवुड सुपरस्टार को स्पेशल सम्मान भी दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed