फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshya kumar Want to play the character of Lord Shiva

भगवान शिव की तरह 'कूल डूड' बनना चाहते हैं अक्षय कुमार

Tue, 31 Mar 2015 05:09 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 05:09 PM IST
विज्ञापन
akshya kumar Want to play the character of Lord Shiva

अभिनेता अक्षय कुमार ने हिन्दी फ़िल्म इंडस्ट्री में 24 साल पूरे कर लिए हैं। अक्षय ने अपने लंबे करियर में एक्शन और कॉमेडी फ़िल्मों के साथ-साथ एनीमेशन फ़िल्में भी की हैं। अक्षय का कहना है कि उन्होंने इंडस्ट्री में कई फ़िल्में दोस्ती-यारी में भी की लेकिन अब उन्होंने ऐसा करना छोड़ दिया है।

विज्ञापन


अक्षय ने कहा, "दोस्ती यारी में काफी गलत फ़िल्में साइन कर ली थीं लेकिन दर्शकों के प्रति आपकी ज़िम्मेदारी होती है, अच्छी फ़िल्म देना आपकी ड्यूटी होती है। अब मैं दोस्ती-यारी में कोई फ़िल्म नहीं करता।’’

विज्ञापन

मेरी फिल्मों से न रखे विशेष उम्मीद

akshya kumar Want to play the character of Lord Shiva

अक्षय कुमार अपने दर्शकों से अनुरोध करते हैं कि वो उनकी फ़िल्मों से कोई विशेष उम्मीद ना रखें। उनका कहना है, "पता नहीं आप क्या सोचकर आएंगे। किसी भी कलाकार के लिए बहुत मुश्किल हो जाता है। मैं अपनी हर फ़िल्म को इस तरह से करता हूँ कि उस फ़िल्म का मेरे पिछले किसी फ़िल्म से कोई नाता नहीं है।’’

अक्षय के मुताबिक वो बड़े बजट की फ़िल्में इसलिए नहीं करते ताकि अगर फ़िल्म पिट जाए तो निर्माता दबाव में न आए। क़रीब 100 फ़िल्में कर चुके अक्षय कुमार मानते हैं कि फ़िल्म इंडस्ट्री में सफल होने के लिए अच्छी क़िस्मत का होना बेहद ज़रूरी है।

बॉलीवुड में 70 प्रतिशत किस्मत और 30 प्रतिशत मेहनत

akshya kumar Want to play the character of Lord Shiva

अपनी किस्मत का आभार जताते हुए अक्षय कहते हैं, "इंडस्ट्री में 70 प्रतिशत किस्मत और 30 प्रतिशत मेहनत होती है।" वो कहते हैं, "स्टूडियो के बाहर कई ऐसे लोगो को देखता हूँ जो मुझसे ज्यादा मेहनती, टैलेंटेड, मुझसे बेहतरीन दिखने वाले हैं पर मेरे पास क़िस्मत है जो उनके पास नहीं है।"

'ओ माय गॉड' फ़िल्म में भगवान कृष्ण की भूमिका निभाने के बाद अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर भगवान शिव बनने की इच्छा है। अक्षय ने बताया, "मेरी नानी बचपन में पौराणिक गाथाओं पर बनी फ़िल्में दिखाती थी जैसे जय संतोषी मां, संपूर्ण रामायण। भारतीय की माइथोलॉजी बहुत धनी है और मैं पौराणिक कहानियों पर फ़िल्में ज़रूर करना चाहूंगा।"

वो कहते हैं, "मैं शिव भक्त हूँ और भगवान शिव का किरदार निभाना चाहूंगा। भगवान शिव को मैं इस ज़माने का 'कूल डूड'' बनाकर दिखाना चाहूंगा।"

विज्ञापन

अक्षय कुमार कहेंगे गब्बर इज़ बैक

akshya kumar Want to play the character of Lord Shiva

अक्षय कुमार आने वाली फ़िल्म "गब्बर इज़ बैक" में भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए एक नया तरीका बता रहे है। अक्षय का मानना है कि देश में सज़ा का कोई ख़ौफ़ नहीं है इसलिए अपराध बढ़ रहे हैं।

'गब्बर इज़ बैक' साउथ की फिल्म रामना की रीमेक है। फ़िल्म में अक्षय के साथ श्रुति हसन भी हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ के नेशनल अवार्ड विजेता निर्देशक कृष कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed