{"_id":"578e02794f1c1b1d7fc4b52e","slug":"akshay-kumar-s-lawyer-look-in-jolly-llb-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ा हुआ है अक्षय के चेहरे का रंग, काटने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
उड़ा हुआ है अक्षय के चेहरे का रंग, काटने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 19 Jul 2016 04:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : twitter
अक्षय कुमार इन दिनों अपने फिल्मी करियर में सफलता का मजा ले रहे हैं। उनकी एक के बाद एक फिल्म तगड़ी कमाई कर रही है लेकिन नई तस्वीर में अक्षय के चेहरे का रंग उड़ा हुआ है। दरअसल ये तस्वीर अक्षय की नई फिल्म 'जॉली एलएलबी-2' में उनका लुक है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर अपनी ये तस्वीर साझा की है, जिसमें वो वकील की ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
2013 में आई फिल्म 'जॉली एलएलबी' हिट रही थी। इसमें अरशद वारसी से एक उभरते हुए वकील का रोल किया था, जो किसी भी तरह मशहूर होना चाहता है। फिल्म में बोमन इरानी एक सफल वकील के रोल में दिखे थे। पिछले दिनों फिल्म के सीक्वल और इसमें अक्षय कुमार के मुख्य किरदार निभाने की घोषणा की गई थी। अक्षय कुमार फिल्म में वकील की भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
फिल्म के पहले लुक में अक्षय कुमार जिस तरह से दिख रहे हैं, उससे साफ है कि ये उन्हें भी फिल्म में सफलता के लिए जूते घिसते हुए दिखाया जाएगा। अक्षय कुमार ने 'नया दिन नए लुक के साथ' कहते हुए अपनी तस्वीर साझा की है।
विज्ञापन
New day with a new look for a new film, let the mayhem begin! #JollyLLB2 it is! Judgement day 10th February, 2017! pic.twitter.com/QgfuXkrxFh
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 18, 2016