Akshay Kumar: फिल्म 'राम सेतु' के नए पोस्टर में लोगों को दिखी ऐसी गलती, जमकर ट्रोल होने लगे अक्षय कुमार
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्टर में एक ऐसी खामी निकाली है जिसके बाद से एक्टर का जमकर मजाक बनाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म रामसेतु को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया है। जिसके बाद से ही लोग उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं। फिल्म के नए पोस्टर में अक्षय और जैकलीन फर्नांडिस अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पोस्टर में एक ऐसी खामी निकाली है जिसके बाद से एक्टर का जमकर मजाक बनाया जा रहा है। इस पोस्टर में देखा जा सकता है कि अक्षय अपने हाथ में मशाल लिए कुछ देखने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं उनके पास में ही खड़ी जैकलीन के हाथ में टॉर्च है। यह तस्वीर जैसी ही सोशल मीडिया पर आई लोगों ने अक्षय की जमकर खिंचाई शुरू कर दी। लोगों को एक साथ टॉर्च और मशाल का लॉजिक समझ में नहीं आ रहा।
यह पहला मौका नहीं है जब अक्षय को इस तरह ट्रोल किया जा रहा है। इससे पहले उन्हें पान मसाला के विज्ञापन की वजह से खूब आलोचना झेलनी पड़ी थी। लोगों ने उनका पुराना वीडियो (जिसमें वह कभी इस तरह की चीजों का विज्ञापन न करने की बात कर रहे हैं) शेयर कर उन्हें खूब खरी-खरी सुनाई थी।