फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   akshay kumar film actress shanthipriya comeback from sarojini naidu biopic

Sarojini Naidu Biopic: 28 साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगी अक्षय कुमार की पहली एक्ट्रेस, कहा- इस फिल्म से...

Mon, 13 Feb 2023 06:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 13 Feb 2023 06:29 PM IST
सार

साउथ सिनेमा से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली वैसे तो कई अभिनेत्रियां हैं, इन्हीं में से एक शांति प्रिया भी हैं। 90 के दशक की यह मशहूर अभिनेत्री करीब 28 साल बाद सरोजिनी नायडू की बायोपिक में काम कर रही हैं।

विज्ञापन
akshay kumar film actress shanthipriya comeback from sarojini naidu biopic
शांतिप्रिया, सरोजिनी नायडू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की स्वर कोकिला यानि सरोजिनी नायडू का आज जन्मदिवस है। देश को गुलामी की जंजीरों से खुद को आजाद कराने वाली इस स्वतंत्रता सेनानी की बॉलीवुड बायोपिक बनाने जा रहा है। सरोजिनी नायडू के किरदार को पर्दे पर दो अभिनेत्रियां निभाने जा रही हैं।  इस फिल्म में सोनल मोंटेरो युवा सरोजिनी नायडू, जबकि शांति प्रिया 35 से 70 साल तक की आयु की सरोजिनी नायडू की भूमिका में होंगी। शांति प्रिया इस भूमिका से 28 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं।

विज्ञापन


शांतिप्रिया की पहली पैन इंडिया फिल्म
साउथ सिनेमा से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खूबसूरती और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली वैसे तो कई अभिनेत्रियां हैं, इन्हीं में से एक शांति प्रिया भी हैं। 90 के दशक की यह मशहूर अभिनेत्री करीब 28 साल बाद सरोजिनी नायडू की बायोपिक में काम कर रही हैं। शांतिप्रिया की यह पहली पैन इंडिया फिल्म होगी। बता दें कि सरोजिनी नायडू की यह बायोपिक हिंदी, तमिल-तेलुगू और कन्नड़ भाषा में बन रही है।

विज्ञापन

इसे भी पढ़ें- Sonakshi Sinha: रीना रॉय जैसी दिखने के सवाल पर सोनाक्षी सिन्हा ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे लगता है...
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्षय कुमार की फिल्म की पहली हिरोइन
बता दें कि शांतिप्रिया वही अभिनेत्री हैं, जिनके साथ अक्षय कुमार ने अपनी पहली फिल्म 'सौगंध' की थी। बेहद खूबसूरत शांतिप्रिया ने अपने फिल्मी करियर में शानदार फिल्में दीं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी बेहद मुश्किल भरी रही। शांति ने साल 1999 में एक्टर सिद्धार्थ रे से शादी की थी। साल 2004 में हार्ट अटैक से सिद्धार्थ का निधन हो गया, शांति उस वक्त महज 35 साल की थीं। शांति और सिद्धार्थ के 2 बच्चे हैं।

जो खोया है अब इस फिल्म से वसूल करूंगी
इस फिल्म को लेकर दिए एक इंटरव्यू में शांतिप्रिया ने कहा, 'इससे सरोजिनी नायडू की कहानी बड़ी संख्या में दर्शकों तक पहुंचेगी। हम इस फिल्म को तीन भाषाओं में एक समय पर शूट करेंगे। तेलुगु, तमिल और हिंदी की डबिंग तो मैं ही करने वाली हूं। सरोजिनी नायडू खुद दक्षिण भारत से थीं, तो अगर मेरी हिंदी में थोड़ा सा वहां का टच रह जाएगा, तो वह नेचुरल लगेगा। यह मेरी पहली पैन इंडिया फिल्म होगी। इस बायोपिक में काम करने से मुझे फिल्म इंडस्ट्री के नए तरीकों से काम करने की प्रक्रिया समझ आई'। आगे उन्होंने कहा- 'मैंने बड़े पर्दे को बहुत मिस किया है। जो वक्त मैंने इससे दूर होकर खोया है, वह सारा इस फिल्म में पूरी मेहनत लगाकर वसूल करने वाली हूं'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed