फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar Donates Crore To The Martyred Family Killed In Sukma Naxal Attack

हमले में शहीद हुए जवानों के परिवार की अक्षय कुमार ने की मदद, डोनेट किए 1 करोड़ रुपये

Thu, 16 Mar 2017 06:40 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह Updated Thu, 16 Mar 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
Akshay Kumar Donates Crore To The Martyred Family Killed In Sukma Naxal Attack
Akshay Kumar
अक्षय कुमार हमेशा से जवानों के हक के लिए बोलते आए हैं। हाल ही में उन्होंने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शहीद हुए जवानों के परिवार को 1.08 करोड़ रुपये डोनेट किए हैं।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबरे के मुताबिक अक्षय जैसलमेर नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी, अमित लोधा के साथ संपर्क में थे। उन्होंने डीआईजी से इस हमले में शहीद हुए जवानों की सारी जानकारी मांगी और उन्हें पैसे डोनेट करने की इच्छा जाहिर की। अक्षय ने हमले में शहीद हुए हर जवान के परिवार को 9 लाख रुपये डोनेट किए हैं।
विज्ञापन


अक्षय कुमार के इस व्यवहार से डीआईजी लोधा काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'अक्षय मुझसे संपर्क में थे और घटना की जानकारी लेते रहते थे। जब मैंने उन्हें सुकमा में घटी इस घटना के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि वह उन परिवारों के लिए कुछ करना चाहते हैं। हम सब उनके इस भाव से खुश हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी उठा चुके हैं उनके हक की आवाज

Akshay Kumar Donates Crore To The Martyred Family Killed In Sukma Naxal Attack
Akshay Kumar
यह पहली बार नहीं है जब अक्षय ने जवानों के लिए कुछ किया हो। इससे पहले भी वह उनके हक की बात करते आए हैं। गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले उन्होंने हमले में शहीद हुए जवानों के लिए एक ऐप निकालने की बात कही थी। उन्होंने आइडिया दिया था कि एक ऐसा ऐप होना चाहिए जिससे लोग सीधे उनके परिवार को मदद कर सकें।

वह शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए जम्मू कश्मीर में बीएसएफ के बेस कैंप भी गए थे। अक्षय अपने प्राइवेट प्लेन से वहां पहुंचे थे और सरकार की कोई मदद लेने से इंकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed