फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Akshay Kumar completes the schedule of Ram Setu in Diu shared a photo

सोशल मीडिया: अक्षय कुमार ने ‘दीव’ में 'राम सेतु' का शेड्यूल किया पूरा, फोटो शेयर कर कही खास बात

Sun, 05 Dec 2021 08:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 05 Dec 2021 08:59 PM IST
सार

अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ के दमन-दीव शेड्यूल को खत्म कर लिया है। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी है।

विज्ञापन
Akshay Kumar completes the schedule of Ram Setu in Diu shared a photo
अक्षय कुमार - फोटो : Akshay Kumar instagram

विस्तार

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन हीरो अक्षय कुमार अपनी फिल्मों को लेकर हमेशा बिजी रहते हैं। उनके पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और वह हमेशा अपनी फिल्मों की शूटिंग को जल्द से जल्द खत्म करने में यकीन रखते हैं। खास बात ये है कि अभिनेता अपने प्रोजेक्ट्स और उनसे जुड़े शेड्यूल के बारे में भी फैंस को बताते रहते हैं। इन दिनों अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म ‘राम सेतु’ के लिए दमन-दीव में शूटिंग कर रहे थे और अब अभिनेता ने वहां पर शेड्यूल भी खत्म कर लिया है। इस बात की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर दी है।
विज्ञापन

 
दरअसल, अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने दीव की अद्भुत यादों को एक बार फिर याद किया है। इस तस्वीर में अभिनेता एक पिल्लर के सहारे खड़े हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे का व्यू काफी खूबसूरत है जो सूरज की रोशनी में काफी ज्यादा सुंदर लग रहा है। अक्षय कुमार ने इस तस्वीर के साथ एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘RamSetu के शेड्यूल को समाप्त करते हुए दीव की अद्भुत यादें फिर याद आ रही हैं। प्राकृतिक सुंदरता, प्यारे लोग, पीछे प्रसिद्ध पानी कोठा किला-जेल देखने से न चूकें। यह स्थान इतिहास में लिपटा एक अविश्वसनीय रत्न है। दीव तुझे दिल दिया है।’  
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

विज्ञापन
विज्ञापन

 
श्रीलंका में होनी थी शूटिंग
इसे पहले अक्षय कुमार की इस फिल्म का एक हिस्सा ऊटी में शूट किया गया था, जहां से भी अभिनेता ने अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी। वहीं, फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा श्रीलंका में भी शूट होना था लेकिन जब टीम को इसकी अनुमति नहीं मिली, तो फिर दीव में शूटिंग करने फैसला किया गया।
 
अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीस और नुसरत भरूचा नजर आएंगी। उनके साथ फिल्म में अभिनेता सत्यदेव का भी अहम किरदार होगा। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक शर्मा कर रहे हैं। ये फिल्म 24 अक्तूबर 2022 को रिलीज होगी। हालांकि, फिल्म की शूटिंग को इसी साल दिसंबर तक खत्म कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed