{"_id":"63e627f80572e907850ee6ae","slug":"akansha-ranjan-kapoor-dating-mr-and-mrs-mahi-director-sharan-sharma-know-details-in-hindi-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akansha Ranjan Kapoor: आकांक्षा की जिंदगी में प्यार की दस्तक! छह महीने से इस निर्देशक को कर रहीं डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Akansha Ranjan Kapoor: आकांक्षा की जिंदगी में प्यार की दस्तक! छह महीने से इस निर्देशक को कर रहीं डेट
Fri, 10 Feb 2023 04:54 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 10 Feb 2023 04:54 PM IST
सार
रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा ने पिछले साल एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।
विज्ञापन
Akansha Ranjan Kapoor
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
फिल्म 'मोनिका ओह माय डार्लिंग' की अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर इन दिनों चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने किसी नए प्रोजेक्ट की वजह से नहीं, बल्कि निजी जिंदगी को लेकर खबरों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा की जिंदगी में प्यार की एंट्री हुई है। खबर है कि वह पिछले कई महीनों से निर्देशक शरण शर्मा को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है।
विज्ञापन
रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा ने पिछले साल एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों सितारे पिछले छह महीने से डेटिंग कर रहे हैं। उनके दोस्तों को भी इस रिश्ते के बारे में अच्छी तरह से पता है। लेकिन, अब गपशप गलियों में उनके अफेयर की खबरें भी खूब चल रही हैं। कहा जा रहा है कि इन दिनों आकांक्षी की बातों में शरण के नाम का जिक्र भी कुछ ज्यादा ही होता है।
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन की पत्नी की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने इस मामले में आलिया को भेजा समन
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि आकांक्षा और शरण अब मीडिया में आ रहीं अपनी डेटिंग की खबरों से बेपरवाह हैं। उनके सोशल सर्कल में सबको यह बात पता है। हालांकि, जब आकांक्षा से शरण के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। दोनों ने सार्वजनिक रूप से अपने रिलेशन पर अभी तक कुछ नहीं कहा है।
Alt Balaji: एकता कपूर और मां शोभा ने ऑल्ट बालाजी के प्रमुख पद से दिया इस्तीफा, अब इस शख्स के हाथ में होगी कमान
निजी जिंदगी से अलग आकांक्षा रंजन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह 'ओह माय डार्लिंग' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने हुमा कुरैशी और राजकुमार राव के साथ काम किया था। वहीं, शरण शर्मा इन दिनों राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर अभिनीत फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के निर्देशन में व्यस्त हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों अपने अफेयर की खबरों पर कब चुप्पी तोड़ते हैं।
Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने मोहनलाल संग थिरकाए पैर, अभिनेता ने लिखा प्यारा मैसेज तो यूजर्स बोले लीजेंड