फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajith Kumar to cast in dhanush directorial film producer Aakash Baskaran confirm collaboration shares update

Dhanush-Ajith: क्या धनुष के निर्देशन में बनी फिल्म में काम करेंगे अजित? निर्माता आकाश भास्करन ने किया खुलासा

Sun, 23 Mar 2025 08:47 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 23 Mar 2025 08:47 AM IST
सार

Dhanush-Ajith Film: धनुष द्वारा अजित कुमार को निर्देशित करने की खबरों के बीच निर्माता आकाश भास्करन ने इस इस फिल्म के बारे में दिलचस्प अपडेट साझा किया है। उन्होंने इन खबरों का सच बताया है। 
 

विज्ञापन
Ajith Kumar to cast in dhanush directorial film producer Aakash Baskaran confirm collaboration shares update
अजित कुमार-धनुष - फोटो : एक्स

विस्तार

इन दिनों टॉलीवुड के ड्रीम प्रोजेक्ट की चर्चा तेज हो रही है, जो धनुष और अजित कुमार की फिल्म है। काफी समय से खबरें आ रही हैं कि अजित साउथ सुपरस्टार और निर्देशक धनुष के निर्देशन में बनने वाली फिल्म में काम करेंगे। दोनों सुपरस्टार्स का साथ काम करना दर्शकों को उत्साहित कर रहा है। जहां एक ओर प्रशंसक आधिकारिक पुष्टि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं निर्माता आकाश भास्करन ने आखिरकार यह साफ कर दिया है कि फिल्म पर बातचीत चल रही है।

विज्ञापन

 

फिल्म पर आया नया अपडेट
हाल ही में दिए एक साक्षात्कार में आकाश ने पुष्टि की कि अजित और धनुष की फिल्म की अटकलें सच हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, 'हां, अजित कुमार के साथ धनुष की फिल्म अभी भी शुरुआती चरण में है। चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है।'
Box Office Report Saturday: 'छावा'-'द डिप्लोमैट' को मिला वीकएंड का फायदा, शनिवार को बेदम रही 'तुमको मेरी कसम' 

विज्ञापन
विज्ञापन

'इडली कढ़ाई' की रिलीज में हुई देरी
अगर यह सहयोग सफल होता है तो यह तमिल सिनेमा में एक ऐतिहासिक पल होगा, जिसमें दो सुपरस्टार्स एक साथ आएंगे। वहीं, डॉन पिक्चर्स के आकाश भास्करन धनुष की फिल्म 'इडली कड़ाई' का निर्माण कर रहे हैं। इससे पहले खबर आई थी कि अजित की फिल्म को निर्देशित करने के लिए 'इडली कढ़ाई' की रिलीज डेट टाल दी गई है। हालांकि, फिल्म की देरी का कारण साफ नहीं है।

विज्ञापन

धनुष का अगला प्रोजेक्ट
साथ ही आकाश भास्करन ने पुष्टि की है कि धनुष 'लुबर पंधु' के निर्देशक तमिझरासन पचमुथु के साथ एक फिल्म कर रहे हैं। यह प्रोजेक्ट जल्द ही फ्लोर पर आएगा। अगर अजित धनुष द्वारा निर्देशित किसी फिल्म में काम करते हैं, तो यह निश्चित रूप से साउथ की सबसे रोमांचक फिल्मों में से एक होगी।
Kangana Ranaut: घर वाले बनाना चाहते थे डॉक्टर, कंगना ने चुनी एक्टिंग; शानदार अभिनय ने बनाया बॉलीवुड की ‘क्वीन’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed