फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ajay Devgn upcoming film Maidaan new poster and release data has been release

'मैदान' की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, यूजर्स ने कहा- 'ब्रह्मास्त्र' के चलते अजय देवगन ने छोड़ा मैदान'

Mon, 03 Feb 2020 06:17 PM IST
anand anand अमर उजााल ब्यूरो, मुंबई
अमर उजााल ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Mon, 03 Feb 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
Ajay Devgn upcoming film Maidaan new poster and release data has been release
Maidaan - फोटो : amar ujala mumbai

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। नई जानकारी के अनुसार अब यह फिल्म 27 नवंबर 2020 को नहीं बल्कि 11 दिसंबर 2020 को रिलीज होगी। नई रिलीज डेट के सामने आने के साथ ही इस फिल्म का नया पोस्टर भी सामने आ गया है। फिल्म की रिलीज डेट के बदलाव के कारण का तो अभी पता नहीं चला है लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ऐसी अटकलें लगा रहे हैं कि यह फैसला 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज डेट को ध्यान में रखते हुए किया गया है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि 'ब्रह्मास्त्र' 4 दिसंबर 2020 को रिलीज होने जा रही है। स्क्रीन कम होने के अंदेशे के चलते मेकर्स ने रिलीज की तारीख एक हफ्ते आगे बढ़ाने का मन बनाया है ताकि वे बेहतर लाभ उठा सकें। 
विज्ञापन


नए पोस्टर में अजय देवगन कोच के लुक में दिख रहे हैं। उनके दाए हाथ में एक फुटबॉल और पैरों के पास दो और फुटबॉल नजर आ रहे हैं। वहीं उनके गले में सीटी लटकी भी दिख रही है। पोस्टर में अजय देवगन के बाएं तरफ फुटबॉल के कुछ खिलाड़ी नजर आ रहे हैं जो एक दूसरे के बाहों में बाहें डाले एक सीध में खड़े नजर आ रहे हैं। अमित रविन्द्रनाथ शर्मा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण जी स्टूडियो, बोनी कपूर, अरुनवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला मिलकर कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस फिल्म में अजय देवगन भारतीय इतिहास के सबसे सफल फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में 1952-1962 के 10 सालों के भारतीय फुटबाल के स्वर्णिम  दौर को दिखाया जाएगा। फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराव राव और बोमन ईरानी भी हैं।

पढ़ें: 'भूत' के ट्रेलर लॉन्च पर करण जौहर पर तीखे सवालों की बौछार, इस्लामोफोबिया फैलाने के आरोप पर ये बोले

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed