फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay devgan avoids film

एक्टिंग से दूर होने जा रहे हैं अजय देवगन?

Sun, 07 Dec 2014 08:16 AM IST
Updated Sun, 07 Dec 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
 ajay devgan avoids film

'एक्शन जैक्सन' के रिलीज होने के बाद अजय देवगन एक्टिंग से लंबा ब्रेक ले लेंगे। ऐसा वह इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि वह अभिनय के बजाए निर्देशन में ज्यादा ध्यान लगाना चाहते हैं। वहीं चुनिंदा फिल्मों में ही काम करने का फैसला भी ले लिया है।

विज्ञापन


अजय देवगन ने कहा, "मैं पिछले साल से अपनी फिल्म शिवाय के निर्देशन के लिए इंतज़ार कर रहा हूं लेकिन मुझे वक्त नहीं मिल पा रहा है। अब मैं एक्टिंग से ब्रेक लेकर एक साल इस फिल्म के निर्देशन को दूंगा।"
विज्ञापन


'शिवाय' अजय के होम प्रोडक्शन की फिल्म है। इसमें वह एक रोमांटिंक किरदार निभा रहे हैं। वैसे एक निर्देशक के तौर पर अजय देवगन का पिछला रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। उनकी निर्देशित दो फिल्में 'राजू चाचा' और 'यू मी और हम' चल नहीं पाईं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं करेंगे सिंघम 3 भी

 ajay devgan avoids film

अजय देवगन ने अपनी चर्चित फिल्म सीरीज सिंघम की अगली फिल्म 'सिंघम-3' को लेकर खुलासा किया है कि वह अभी इस फिल्म पर काम नहीं कर रहे। एक पुलिस इंस्‍पेक्टर को फोकस करके बनी सीरीज की पहली फिल्म सिंघम को दर्शकों ने खुब पसंद किया था, जिसके बाद इस साल आई सिंघम-2 ने भी अच्छी कमाई की।

इसके बाद से ही यह खबर थी कि सिंघम-3 की शु‌टिंग जल्दी ही शुरू हो जाएगी। पर अजय देवगन के इस खुलासे पर कि वह एक साल तक निर्देशन ही करना चाहते हैं, मामला ठंढे बस्ते में चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed