सोशल मीडिया: फिल्म पोन्नियिन सेल्वन से ऐश्वर्या बच्चन का फर्स्ट लुक लीक, आभूषणों में दिखीं अभिनेत्री
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का फिल्म पोन्नियिन सेल्वन से फर्स्ट लुक लीक हो गया है। लीक तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन आभूषणों में दिख रही हैं।
विस्तार
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का फिल्म पोन्नियिन सेल्वन से फर्स्ट लुक लीक हो गया है। लीक तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन आभूषणों में दिख रही हैं। उन्होंने हार, चूड़ियां, झुमके, मांग टीका और अन्य आभूषण पहन रखे हैं। अभिनेत्री तस्वीर में चारों तरफ से क्रू के सदस्यों से घिरी हुई है। एश्वर्या का जो लुक लीक हुआ है, उसमें उन्होंने लाल सिल्क साड़ी पहनी हुई है और अपने चेहरे पर पंखा लहरा रही हैं। उनके बगल में एक बूम माइक भी लगा हुआ है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या काफी वक्त से इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
इस फिल्म की शूटिंग मध्यप्रदेश के ओरछा में चल रही है। फिल्म में ऐश्वर्या राय के साथ ही प्रकाश राज और अभिनेत्री त्रिशा कृष्णन भी दिखेंगी। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या इस फिल्म में दो रोल नंदिनी और मंदाकिनी देवी निभा रही हैं। इस फिल्म को मणि रत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं। ऐश्वर्या का लीक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसमें कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
Omg..!! Aishwarya Rai Bachchan spotted on the sets of #PonniyinSelvan Really very excited to watch this movie😍 pic.twitter.com/kmMN5iv28A
विज्ञापन विज्ञापन— Goki (@Gokila81197469) August 24, 2021
इस फिल्ल में विक्रम, कार्थी, जयराम, जयम रवि आदि कलाकार भी हैं। यह फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति के 1955 के उपन्यास पोन्नियिन सेल्वन पर आधारित है। इस उपन्यास में दक्षिण के सबसे शक्तिशाली राजाओं में से एक अरुलमोझीवर्मन के शुरुआती दिनों की कहानी का वर्णन है, जो आगे चलकर महान चोल सम्राट राजराजा चोल प्रथम बने। इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस के सहयोग से हो रहा है। ओरछा में शूटिंग के बाद ग्वालियर में भी इस फिल्म की शूटिंग होगी।