{"_id":"5b10fbd54f1c1bf76e8b5abf","slug":"aishwarya-rai-bachchan-film-fanne-khan-release-date-has-been-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'फन्ने खां' के लिए फिर करना होगा लंबा इंतजार, बदली गई रिलीज डेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'फन्ने खां' के लिए फिर करना होगा लंबा इंतजार, बदली गई रिलीज डेट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से ऐश्वर्या राय बच्चन की अपकमिंग फिल्म 'फन्ने खां' का इंतजार कर रहे फैंस को इस फिल्म का लिए अभी और इंतजार करना होगा। जी हां एक बार फिर से इस फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। इस फिल्म रिलीज डेट को दूसरी बार बदला गया है। गौरतलब है कि फिल्म 'फन्ने खां' को पहले सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' साथ यानी 15 जून को रिलीज किया जाना था, लेकिन इस फिल्म की डेट को बदलकर 13 जुलाई कर दिया गया था। अब यह फिल्म इस दिन भी रिलीज नहीं होगी।
'फन्ने खां' की रिलीज डेट को आगे बढ़ाकर 3 अगस्त कर दिया गया है। अब यह फिल्म इरफान खान की फिल्म 'कारवां' के साथ रिलीज होगी। आपको बता दें कि 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा राजकुमार राव और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में राजकुमार राव ने इन दोनों दिग्गज कलाकार के साथ काम करने पर खुशी जाहिर की साथ ही 'फन्ने खां' को लेकर भी बात की।
उन्होंने कहा-'अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम करने में मजा आया। फन्ने खां' काफी अच्छी बनी है। मैं फिल्म से बहुत खुश हूं। यह एक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है जिसका निर्माण राकेश ओम प्रकाश मेहरा कर रहे हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जिसमें वह अपनी बेटी को कंप्टीशन में जिताने के लिए फेमस गायकों की किडनैपिंग करने लगता है।' यह डच फिल्म 'एव्रीबडीज फेमस' की रीमेक है। फिल्म अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित होगी।
विज्ञापन
वहीं बात करें ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की तो यह दोनों स्टार बड़े पर्दे पर लगभग दो दशक बाद साथ दिखेंगे। इससे पहले वह साल 2000 में 'हमारा दिल आपके पास है' और 1999 की हिट फिल्म 'ताल' में साथ नजर आ चुके हैं।