फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AIADMK attacks Rajinikanth for remarks on protests against Sarkar

एआईएडीएमके ने रजनीकांत पर साधा निशाना- बोले- सेंसर सर्टिफिकेट दिखाकर गलती का बचाव न करें

Sat, 10 Nov 2018 03:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Nov 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
AIADMK attacks Rajinikanth for remarks on protests against Sarkar
रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत ने हाल ही में साउथ अभिनेता विजय की फिल्म 'सरकार' को लेकर हो रहे विरोध पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। रजनीकांत ने कहा था- सेंसर बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद भी कुछ सीन को हटाने के लिए विरोध करना और फिल्म के प्रदर्शन में बाधा डालना कानूनन ठीक नहीं है मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।
विज्ञापन


अब इस मामले में विरोध कर रहे एआईएडीएमके समर्थकों का बयान सामने आया है। एआईएडीएमके मुखपत्र में कहा गया है कि- अगर सर्टिफिकेट प्राप्त खाने के पैकेट में छिपकली निकल जाए तो क्या आप उसे खा पाएंगे या फेंक देंगे। एआईएडीएमके ने ये जवाब रजनीकांत के इस सवाल पर दिया जिसमें उन्होंने पूछा था- सेंसर बोर्ड की अनुमति मिलने के बाद फिल्म का विरोध क्यों किया जा रहा है।
विज्ञापन


एआईएडीएमके ने कहा- रजनीकांत को फिल्म के डायरेक्टर ए आर मुरुगदास को सलाह देनी चाहिए न कि उनकी गलती को सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट का जामा पहनाकर बचाना चाहिए। यहां तक कि अगर कोई फिल्म जिसे गलत तरीके से पेश की जा रही है तो सेंसर बोर्ड के सर्टिफिकेट के बाद भी विरोध किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

AIADMK attacks Rajinikanth for remarks on protests against Sarkar
sarkar
बता दें अन्नाद्रमुक के कुछ वरिष्ठ मंत्री फिल्म सरकार के कुछ दृश्यों को लेकर नाराज हैं। उनकी मांग है कि विवादित दृश्यों को हटाया जाए। हालांकि मेकर्स ने उसकी मांग मान ली है। दिवाली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म पर एआईएडीएमके के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि फिल्म में पूर्व सीएम दिवंगत जे जयललिता और उनकी योजनाओं को गलत तरीके से दिखाया गया है। 
 
वहीं दूसरी तरफ मद्रास हाईकोर्ट ने चेन्नई सिटी पुलिस को आदेश दिया है कि वह ए आर मुरुगदास को 27 नवंबर तक गिरफ्तार न करें। गौरतलब है कि फिल्म का विरोध होने और धमकी मिलने से गिरफ्तारी के लिए आशंकित मुरुगदास ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। वहीं विजय स्टारर फिल्म सरकार बॉक्स ऑफिस पर इस मंगलवार को रिलीज हुई थी और एक साथ कई सारे रिकॉर्ड्स भी तोड़ दिए हैं।
 

AIADMK attacks Rajinikanth for remarks on protests against Sarkar
साउथ फिल्म 'सरकार’ ने पहली ही दिन की छप्पर फाड़ कमाई, 'संजू' को छोड़ा पीछे
ए आर मुरुगदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पूरी दुनिया में 3400 स्क्रीन्स में रिलीज किया गया है। फिल्म की कहानी एक NRI बिजनेसमैन की कहानी है जो खुद चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बनना चाहता है। फिल्म में विजय लीड रोल में हैं और उनके साथ वरलक्ष्मी, कीर्ति सुरेश और राधा रवि का भी अहम रोल है। इस फिल्म का निर्माण कलानिधि मारन की कंपनी सन टीवी नेटवर्क ने किया है। इस पॉलिटिकल ड्रामा को लेकर काफी समय से चर्चा थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed