फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ahead of Bholaa teaser release Ajay Devgn shares new poster of the film with tabu

Bholaa: जल्द पता चल जाएगा कौन है वो? टीजर जारी करने से पहले ही अजय देवगन ने दिखाई ‘भोला’ की झलक

Tue, 22 Nov 2022 10:50 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 22 Nov 2022 10:50 AM IST
सार

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का टीजर आज जारी होने वाला है। वहीं, अभिनेता सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर भोला की झलक दिखा दी है, जिसे देख फैंस भी काफी उत्सुक हो गए हैं।

विज्ञापन
Ahead of Bholaa teaser release Ajay Devgn shares new poster of the film with tabu
अजय देवगन, तब्बू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजय देवगन इन दिनों 'दृश्यम 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं, अब अभिनेता की अपनी आगामी फिल्म 'भोला' की तैयारी में जुटे हुए हैं। फिल्म का मोशन पोस्टर कल रिलीज हो चुका है और आज टीजर भी जारी होने वाला है। अजय देवगन ने टीजर रिलीज होने से पहले फिल्म का Sक पोस्टर और जारी किया है, जिसके बाद से ही दर्शक काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, 'कौन है वो? जल्द पता चला जाएगा। भोला का टीजर आज ही जारी होने वाली है।' पोस्टर में अजय को अपने बालों के ऊपर और माथे पर राख से बने त्रिशूल के साथ देखा जा सकता है। वहीं, उनके सामने हथकड़ी लटकी हुई है। पोस्टर पर 'कौन है वो?' भी लिखा हुआ है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन
विज्ञापन

'भोला' में अजय देवगन एक्टिंग ही नहीं, निर्देशन की कमान भी संभाल रहे हैं। इस फिल्म में अजय के साथ तब्बू भी नजर आएंगी। यह फिल्म 2019 की तमिल फिल्म 'कैथी' की हिंदी रीमेक है, जिसमें अभिनेता कार्ति ने अभिनय किया था। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। यह एक ड्रग माफिया की कहानी है, जिसमें बाप-बेटी का प्यार भी देखने को मिलेगा।

Sanjay Gadhvi Interview: ‘हां, मैंने गर्भ में सीखा सिनेमा, उधास मामा की लोरियों से सीखा संगीत, धूम 4 के लिए…’

विज्ञापन

बता दें कि अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में अजय देवगन के अलावा, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता और तब्बू नजर आए हैं। यह फिल्म 2013 में आई फिल्म का सीक्वल है। 

Tuesday Fitness: कुछ इस तरह खुद को फिट रखते हैं बर्थडे बॉय कार्तिक, जानिए एक्टर का वर्कआउट और डाइट प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed