{"_id":"643feb5811a0a24073092873","slug":"afwaah-trailer-released-nawazuddin-siddiqui-bhumi-pednekar-are-haunted-by-a-rumour-in-upcoming-drama-film-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Afwaah Trailer: 'अफवाह' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दिल जीत लेगा नवाजुद्दीन और भूमि पेडनेकर का अभिनय","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Afwaah Trailer: 'अफवाह' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, दिल जीत लेगा नवाजुद्दीन और भूमि पेडनेकर का अभिनय
Wed, 19 Apr 2023 07:10 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Wed, 19 Apr 2023 07:10 PM IST
सार
नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म 'अफवाह' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
विज्ञापन
अफवाह
- फोटो : social media
विस्तार
नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत के दम पर लोकप्रियता हासिल की है। जब-जब दोनों पर्दे पर आते हैं, फैंस उनके अभिनय की दाद देते नजर आते हैं। अलग-अलग फिल्मों में काम करके तारीफें लूटने वाले दोनों कलाकारों के फैंस के लिए अब एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, नवाजुद्दीन और भूमि जल्द ही एक-साथ पर्दे पर फिल्म 'अफवाह' में धमाल मचाते नजर आने वाले हैं और आज इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।
विज्ञापन
रिलीज हुआ 'अफवाह' का ट्रेलर
जब से नवाजुद्दीन और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'अफवाह' का एलान हुआ था तभी से फैंस फिल्म की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। फैंस के उत्साह और इंतजार को खत्म करते हुए मेकर्स ने 'अफवाह' का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सुधीर मिश्रा द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म का रिलीज हुआ ट्रेलर फैंस को एक धमाकेदार एक्सपीरिएंस दे रहा है, जिससे उनके बीच कहानी को जानने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
कैसे एक अफवाह ने बदली जिंदगी
सामने आए ट्रेलर से यह पता लगता है कि फिल्म की कहानी लोगों को बताएगी कि आखिर कैसे एक अफवाह लोगों की जिंदगी को पूरी तरह से बदलकर रख सकती है। लड़ाई के सीक्वेंस से शुरू हुए इस वीडियो में भूमि और नवाजुद्दीन के अलावा सुमित व्यास भी नजर आ रहे हैं, जो एक नेता की भूमिका में हैं। उनके और उनकी पत्नी भूमि के बीच जब दिक्कतें बढ़ती हैं, तो कहानी में ट्विस्ट आ जाता है। देखते ही देखते भूमि, नवाजुद्दीन और सुमित तीनों की जिंदगी पूरी तरह से बदल जाती है।
Priyanka Chopra: 'लोग गलती निकालने की कोशिश करते हैं...' RRR पर ट्रोल होने के बाद प्रियंका ने ऐसे किया रिएक्ट
कब रिलीज होगी फिल्म
'अफवाह' एक ड्रामा फिल्म है, जिसे सुधीर मिश्रा ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे मुल्क और आर्टिकल 15 जैसी फिल्मों के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और भूमि पेडनेकर के अलावा सुमित व्यास और शारिब हाशमी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'अफवाह' 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।