फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Khukuri Warriors India Bear Grylls Worlds Toughest Race 2020 After PM Modi and Rajinikanth Now Everest Twins Nungshi and Tashi To Be Part Of Worlds Toughest Race With Bear Grylls

Worlds Toughest Race: पीएम मोदी और रजनीकांत के बाद ग्रिल्स के शो में पहुंची देहरादून की जुड़वा बहनें, नाम मिला खुकुरी वॉरियर्स

Mon, 17 Aug 2020 05:58 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 17 Aug 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
Khukuri Warriors India Bear Grylls Worlds Toughest Race 2020 After PM Modi and Rajinikanth Now Everest Twins Nungshi and Tashi To Be Part Of Worlds Toughest Race With Bear Grylls
वर्ल्डस टफेस्ट रेस- इको चैलेंज फिजी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सात साल पहले दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने वाली देहरादून की जुड़वा बहनें नुंग्शी और ताशी मलिक अब एक रियलिटी शो का हिस्सा होने जा रही हैं। देश में इस समय सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस' की चर्चाएं जोरों पर हैं लेकिन ये दोनों इस शो का हिस्सा बिल्कुल नहीं है। ये दोनों तो टीवी शो 'मैन वर्सेस वाइल्ड' से अपनी पहचान दुनिया भर में बना चुके एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स के खतरों से भरे शो 'वर्ल्डस टफेस्ट रेस- इको चैलेंज फिजी' में भाग ले रही हैं। ग्रिल्स के शोज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अभिनेता रजनीकांत भी हिस्सा ले चुके हैं।

विज्ञापन


'वर्ल्डस टफेस्ट रेस- इको चैलेंज फिजी' शो को एक वेब सीरीज के रूप में बनाया गया है जिसमें रोमांच से भरे 10 एपिसोड होंगे। इस रेस में हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर के 30 देशों से 66 टीमें बनाई गई हैं जिसमें से एक टीम भारत से भी पहुंची। कुकरी वॉरियर्स नाम की इसी टीम का नुंग्शी और ताशी भी हिस्सा हैं। 24 घंटे लगातार 11 दिन तक चलने वाली इस रेस के लिए 671 किलोमीटर का क्षेत्रफल तय किया गया था जो पहाड़ों, जंगलों, नदियों और जलाशयों से होकर गुजरता है।

विज्ञापन

Khukuri Warriors India Bear Grylls Worlds Toughest Race 2020 After PM Modi and Rajinikanth Now Everest Twins Nungshi and Tashi To Be Part Of Worlds Toughest Race With Bear Grylls
बेयर ग्रिल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एडवेंचर से भरे इस रियलिटी शो में ताशी और नुंग्शी मलिक ने ही देश का नेतृत्व किया है। यह पहली बार हुआ है जब इस तरह की किसी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में देश की बेटियों ने हिस्सा लिया हो। वैसे तो बेयर ग्रिल्स के शो भारतीय दर्शकों के बीच में भी खूब लोकप्रिय हैं लेकिन इन जुड़वा बहनों ने इस शो में हिस्सा लेकर इसे और भी ज्यादा लोकप्रिय बनाने में अपना योगदान दिया है।

नुंग्शी और ताशी ने दुनिया की सिर्फ सात चोटियों पर चढ़ाई ही नहीं की है, बल्कि उन्होंने दक्षिणी ध्रुव और उत्तरी ध्रुव पर भी फतह हासिल की है। उनके अतुल्य साहस और जज्बे के लिए उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित भी किया गया है जिसमें इसी साल मिला 'नारी शक्ति पुरस्कार' भी शामिल है।

पढ़ें: एनीमेशन में भी देशभक्ति बनी कामयाबी का सहारा, 'मोटू पतलू' बनाने वालों ने अब बनाया ये किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed