फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   After Kabhi Kabhie And Silsila Amitabh Bachchan To Recite A Poem For Film Chehre

नई फिल्म: 'कभी कभी' और 'सिलसिला' के बाद अब इस फिल्म में अमिताभ पढ़ेंगे कविता, भारी बारिश के बीच शुरू हुई शूटिंग

Mon, 19 Jul 2021 01:41 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 19 Jul 2021 01:41 PM IST
सार

  • अमिताभ उनकी आने वाली फिल्म 'चेहरे' के लिए कविता रिकॉर्ड करने जा रहे हैं।
  • ये कविता फिल्म का प्रचार गीत बनेगी। 
  • इसे निर्देशक रूमी जाफरी ने लिखा है।

विज्ञापन
After Kabhi Kabhie And Silsila  Amitabh Bachchan To Recite A Poem For Film Chehre
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

फिल्म 'कभी कभी' में अपने समय के नंबर वन गीतकार साहिर लुधियानवी की और बाद में फिल्म 'सिलसिला' में जावेद अख्तर की लिखी शायरी को अपनी आवाज के जादू से अमर कर देने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन एक बार फिर ऐसा ही कुछ करने जा रहे हैं। यूं तो अमिताभ बच्चन की आवाज के करोड़ों दीवाने हैं लेकिन जब वह अपनी आवाज का इस्तेमाल किसी गीत, नज़्म या कविता को पढ़ने के लिए करते हैं तो उसका तिलिस्म बस सुनते ही बनता है। अमिताभ बच्चन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो माइक के साथ साझा की थी जिसमें वह अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की रचनाएं रिकॉर्ड करते दिख रहे हैं। अब वह एक नई कविता रिकॉर्ड करने जा रहे हैं, जो उनकी आने वाली फिल्म ‘चेहरे’ का प्रचार गीत बनेगी।

विज्ञापन


फिल्म ‘चेहरे’ की टीम इन दिनों बहुत उत्साहित हैं क्योंकि अमिताभ बच्चन उनकी आने वाली फिल्म 'चेहरे' के लिए एक खास कविता फिल्माने वाले हैं। इसे लिखा है निर्देशक रूमी जाफरी ने। बच्चन की बेमिसाल आवाज पहले भी साहिर लुधियानवी और जावेद अख्तर जैसे शायरों की नज़्मों का जादू बिखेर चुकी है। फिल्म 'कभी कभी' और 'सिलसिला' की इस कड़ी को अमिताभ बच्चन ने फिल्म 'चेहरे' से आगे बढ़ाया है। फिल्म के निर्माण से जुड़े लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक इस कविता का फिल्मांकन मुंबई में सोमवार को किया जा रहा है।
विज्ञापन

 

After Kabhi Kabhie And Silsila  Amitabh Bachchan To Recite A Poem For Film Chehre
फिल्म चेहरे में अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जानकारी के मुताबिक रूमी जाफरी की लिखी इस कविता के लिए संगीतकार जोड़ी विशाल-शेखर ने प्राग के मशहूर ऑर्केस्ट्रा की सेवाएं ली हैं। इस कविता के लिए 109 साजिदों ने एक साथ मिलकर इसकी धुन लाइव रिकॉर्ड की है। जिन लोगों ने भी इस धुन की रिकॉर्डिंग सुनी है, उनका कहना है कि ये धुन लाजवाब है और अब अमिताभ बच्चन इसमें अपनी जादुई आवाज का रस घोलेंगे तो बस वह इसमें चार चांद लगा देंगे। 

After Kabhi Kabhie And Silsila  Amitabh Bachchan To Recite A Poem For Film Chehre
फिल्म चेहरे का पोस्टर और रिया चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमिताभ बच्चन के कंधों पर टिकी फिल्म ‘चेहरे’ में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती की भी खास भूमिका है। इमरान हाशमी को भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में अन्नू कपूर, क्रिस्टल डिसूज़ा, धृतिमान चटर्जी, रघुबीर यादव और सिद्धांत कपूर की भी खास भूमिकाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed