फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   after haider vishal announced new film

'हैदर' के बाद विशाल ने घोषित की नई फिल्म

Mon, 06 Oct 2014 12:33 PM IST
Updated Mon, 06 Oct 2014 12:33 PM IST
विज्ञापन
after haider vishal announced new film

अब तक विलियम शेक्सपियर के तीन-तीन नाटकों पर फिल्म बना चुके विशाल भारद्वाज अब उनके चौथे नाटक पर फिल्म बनाने की योजना में जुट गए हैं। वहीं इस बार वह गंभीर फिल्म नहीं बल्कि कॉमेडी बनाएंगे।

विज्ञापन


विशाल ने कहा कि "मुझे लगता है कि आप शेक्सपियर के किसी भी नाटक पर फिल्म बना सकते हैं। इस बार मैं 'किंग लीयर' को उठाना चाहता हूँ जो आपको भी पसंद है। लेकिन मैं ज्यादातर कॉमेडी करना चाहता हूँ, और हो सकता है कि मैं उनके तीन कॉमेडी नाटकों की ट्राइयोलॉजी बना दू।"
विज्ञापन


चर्चा में है हैदर

after haider vishal announced new film

​विशाल शेक्सपियर की किताबों पर बनी अपनी फिल्मों ​'​मकबूल​', 'ओमकारा​'​ और ​'​हैदर​'​ पर आधारित किताबों के ​लॉन्च पर बोल रहे थे। विशाल की ​'​मकबूल​'​ शेक्सपियर की ​'​मैकबेथ​'​ पर जबकि ​'​ओमकारा​'​, ​'​ओथेलो​'​ पर आधारित है।​

उनकी हाल ही में रिलीज हुई 'हैदर' शेक्सपियर की 'हेमलेट' पर आधारित है, जिसमें अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने काम किया है। विशाल ने हालांकि शेक्सपियर के उन नाटकों के नाम नहीं बताए, जिन पर वह फिल्म बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed