बॉलीवुड में अनिल कपूर के पूरे हुए 'झक्कास' 35 साल, ये मैसेज कर बताई बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्म जगत में अपने 35 साल पूरे करने पर अभिनेता अनिल कपूर का कहना है कि इतना लंबा सफर उन्होंने अनुशासित दिनचर्या और हर दिन के साथ खुद को निखारने के दृढ़निश्चय के दम पर ही पूरा किया है।
दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता का कहना है कि ‘सिनेमा का एक आज्ञाकारी शिष्य’ बने रहने से उन्हें तीन दशकों तक सिनेमा जगत में प्रासंगिक रहने में मदद मिली।
What a journey it has been! So many characters, so many opportunities to grow and all the endless memories. I don’t really remember the life I had before I entered the movies because I truly started living on the silver screen...Blessed to be living my dream! #35yearsandCounting pic.twitter.com/6JbyJMpnEF
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) June 23, 2018
अनिल ने ‘पीटीआई भाषा’ से कहा, ‘मुझे लगता है कि यह चयन, किस्मत और परिवार तीनों का ही मेल है। सही समय पर, सही पटकथा और निर्देशक मेरे पास आए और मैंने सही निर्णय लिया और फिर मेरे परिवार ने।’
#35YearsandCounting...🙏🙏🙏 pic.twitter.com/NRusPUI6kK
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) June 23, 2018
उन्होंने कहा, ‘घर पर मेरे संबंध सभी से दोस्ताना है, इसलिए मुझे क्या सही है और क्या गलत यह जानने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता।’
‘रेस 3’ के अभिनेता का कहना है कि वह भविष्य में ‘और भाषाएं सीखना चाहते हैं, अपनी संवाद अदायगी में सुधार करना चाहते हैं और नए निर्देशकों के साथ काम करना चाहते हैं।’
अनिल के इस शानदार फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1983 में 23 जून को ही हुई थी, जब बतौर लीड उनकी पहली फिल्म 'वो 7 दिन' रिलीज हुई थी।