फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   affair list of rekha

एक नहीं कई पुरुष रहे हैं रेखा की जिंदगी में

Fri, 10 Oct 2014 08:50 AM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
affair list of rekha

रेखा की जिंदगी में कई प्रेम कहानियां रही हैं लेकिन असली प्रेमी विनोद मेहरा कहे गए। इन दोनों को सार्वजनिक जगहों पर भी कई बार साथ देखा गया। विनोद मेहरा और रेखा एक दूसरे के प्रेम में इतना खो चुके थे कि उन्हें दुनिया जहां की कोई खबर ही नहीं थी।

विज्ञापन


लेकिन चर्चाएं ऐसी थीं कि विनोद की मां को रेखा एक बहू के तौर पर पसंद नहीं थीं। इसके बाद जब रेखा ने विनोद मेहरा से मां और प्यार में से किसी एक को चुनने को कहा तो विनोद मेहरा ने मां को चुनना बेहतर समझा। इस तरह यह प्यार शादी में न बदल सका।
विज्ञापन

अक्षय कुमार के साथ अफेयर

affair list of rekha

यह अफेयर सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा है। यह 90 के दशक के मध्य की बात है। रेखा का नाम उनसे काफी उम्र के अक्षय कुमार के साथ जोड़ा गया। अक्षय कुमार और रेखा के बीच का यह संबंध बहुत ही छिपा छिपा सा रहा। दोनों ने ही इस रिश्ते के प्रति खासी संवेदनशीलता बरती।

रेखा और अक्षय कुमार के प्यार के चर्चे भी फिल्मी मैगज़ीन की कवर स्टोरी बनते थे। हालांकि इन दोनों ने ही कभी भी न तो इन खबरों का खंडन किया और न ही इसे सही कहा।

अपने प्रेमी से की शादी

affair list of rekha

रेखा की प्रेम कहानी किसी भी हीरो के साथ शादी तक नहीं पहुंची। विनोद मेहरा के साथ भी शादी की अफवाह गलत साबित हुई। लेकिन रेखा ने अपने एक प्रेमी से शादी भी की।

1990 में उन्होंने दिल्ली के रहने वाले मुकेश अग्रवाल नाम के बिजनेस मैन से शादी की। दोनों इस शादी से खुश नहीं रह सके और कुछ महीनों के भीतर ही मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा जिसमें अपनी मौत के लिए किसी को दोष न देने की बात कही। उनके मौत की वजह अब तक साफ नहीं हुई।

विज्ञापन

अमिताभ के साथ अफेयर

affair list of rekha

जब-जब बॉलीवुड के गुपचुप प्रेम संबंधों की कहानी आती है तब-तब रेखा का नाम आता है। रेखा और अमिताभ का रिश्ता आज भी सामान्य नहीं हो सका है। कहा जाता है कि रेखा और अमिताभ आज भी दिल ही दिल में एक-दूजे से प्यार करते हैं।

उनकी मोहब्बत की शुरुआत सिलसिला फिल्म से मानी जाती है। इस फिल्म में रेखा के साथ अमिताभ की वर्तमान पत्नी जया बच्चन भी थीं। इस फिल्म के बाद से अफेयर की जो अफवाहे फैलीं वह आज तक कायम हैं। जया और रेखा के बीच के संबंध अब भी सामान्य नहीं हो सके।


कुछ और प्रेम कहानियां

affair list of rekha

इन प्रेम कहानियों के साथ-साथ रेखा का नाम कुछ और हीरो के साथ भी जुड़ा। रेखा ने अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत “सावन भादो” से की थी। इसी फिल्म के सेट पर रेखा का नाम नवीन निश्चल के साथ जुड़ा। हालांकि यह अफेयर लंबे समय तक नहीं रहा।

रेखा का नाम विश्वजीत, साजिद खान और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी जुड़ा। लेकिन इन अफेयरों के बारे में कभी भी गंभीरता से कोई बात नहीं की गई। ना ही ये अफेयर लंबे समय तक स्कूप बने रह सके।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed