फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adnan Sami gets Indian citizenship

पाकिस्तानी गायक अदनाम सामी को मिली भारतीय नागरिकता

Thu, 31 Dec 2015 03:30 PM IST
Updated Thu, 31 Dec 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
Adnan Sami gets Indian citizenship

पाकिस्तान के गायक अदनान सामी के लिए नया साल बेहद खास हो गया है। उनकी भारतीय नागरिकता की मांग को स्वीकार कर लिया गया है। गृह मंत्रालय ने 1 जनवरी 2016 से अदनाम सामी को भारतीय नागरिरकता देने का एलान किया है। अदनान को मानवीय आधार पर नागरिकता दी गई है। उन्होंने 26 मई 2015 को इस बाबत गृह मंत्रालय से दरख्वास्त की थी।

विज्ञापन


13 मार्च 2001 को अदनाम सामी भारत आए थे। सामी तब विजिटर्स वीजा पर भारत आए थे। लेकिन उनके भारत और भारत को वो भा गए। उनकी एलबम के गाने 'थोड़ी सी तो लिफ्ट करा दे' और 'कभी तो नजर मिलाओ' बेहद हिट रहे।
विज्ञापन


इसके बाद अदनाम सामी भारतीय फिल्म इंडस्ट्री और दर्शकों के लिए जाना-पहचाना नाम बन गए। पहले अदनान सामी ने 2002 में भी भारतीय नागरिकता पाने के लिए अर्जी दाखिल की थी। लेकिन कई कानूनी अड़चनों के चलते वो नागरिकता हासिल नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी जद्दोजहद के बाद मिली कामयाबी

Adnan Sami gets Indian citizenship

इस साल की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में कव्वाली 'भर दे झोली' पर दर्शकों के झूमाने वाले अदनान को लंबी कोशिशों के बाद भारत की नागरिकता मिली है। कुछ समय पहले विदेशी मुद्रा कानून के तहत उन पर मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उनको नागरिकता मिलना मुश्किल लगने लगा था। लेकिवन उन्होंने कोशिशें जारी रखीं। आखिरकार भारतीय गृह मंत्रालय ने उनको भारत की नागरिकता दे दी है।


अदनान सामी की नागरिकता संबंधी खबर पर एएनआई का ट्वीट


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed