Aditya Roy Kapur: 'मेट्रो इन दिनों' पर रिएक्शन जानने दर्शकों के बीच पहुंचे आदित्य रॉय कपूर, वीडियो वायरल
Metro In Dino: फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म 04 जुलाई को रिलीज हुई। इस फिल्म पर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए एक्टर दर्शकों के बीच पहुंच गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' 04 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अनुराग बसु के निर्देशन में बनी यह म्यूजकिल लव स्टोरी फिल्म प्यार और रिश्तों पर आधारित है। इसमें चार अलग-अलग मेट्रो शहरों की कहानी दिखाई गई है। फिल्म के लीड हीरो आदित्य रॉय कपूर हाल ही में दर्शकों के बीच पहुंच गए और फिल्म पर राय जानने लगे।
आदित्य ने दर्शकों से पूछे सवाल
आदित्य रॉय कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसे इंस्टैंट बॉलीवुड के इंस्टाग्राम पेज से साझा किया गया है। इसमें आदित्य रॉय कपूर को सिनेमाघर में दर्शकों के बीच देखा जा सकता है। एक्टर दर्शकों से पूछ रहे हैं, 'फिल्म में कोई फेवरेट मूमेंट?' इस पर एक लड़की जवाब देती है, 'आई लव यू वाला सबसे अच्छा लगा'।
ये सितारे हैं फिल्म का हिस्सा
वहीं, कुछ दर्शक आदित्य रॉय कपूर से कह रहे हैं, 'आप फिल्म में बहुत क्यूट लग रहे हैं'। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर के अलावा सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेखर और अली फजल जैसे सितारे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है।
Suresh Raina: रैना से पहले ये पूर्व क्रिकेटर्स भी एक्टिंग पिच पर उतरे, किसी ने मारा छक्का तो कुछ हुए बोल्ड
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का हाल
इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो यह सुस्त गति से कारोबार कर रही है। पहले दिन फिल्म ने 3.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। कल शनिवार को दूसरे दिन इसकी कमाई छह करोड़ रुपये रही। रविवार को तीसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 15.75 करोड़ रुपये हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' से हुआ, जो 04 जुलाई को ही रिलीज हुई है।