फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aditya Chpora didn't forgiven Shraddha Kapoor

श्रद्धा कपूर को अभी माफ नहीं किया आदित्य चोपड़ा ने

Mon, 08 Feb 2016 04:45 PM IST
Updated Mon, 08 Feb 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
Aditya Chpora didn't forgiven Shraddha Kapoor

कामयाब लोग अपना अपमान आसानी से नहीं भूलते। ऐसा ही कुछ इन दिनों आदित्य चोपड़ा और श्रद्धा कपूर के मामले में देखने को मिल रहा है। इंडस्ट्री के लोग जानते हैं कि जिन दिनों ऐक्टर शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर कुछ नहीं थीं तब यशराज फिल्म्स ने उन्हें खुद को शारीरिक रूप से फिट बनाने और संवारने में काफी मदद की थी।

विज्ञापन


आदित्य उनके भविष्य को लेकर इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने श्रद्धा को अपने स्टूडियो का जिम इस्तेमाल करने तक की इजाजत दे रही थी। परंतु जब फिल्मों में काम करने का समय आया तो श्रद्धा ने साफ कहा कि वह स्टूडियो के साथ तीन फिल्मों का अनुबंध नहीं करेंगी।
विज्ञापन


श्रद्धा कपूर को आदित्य चोपड़ा यशराज फिल्म्स के बैनर तले लॉन्च करना चाहते थे, मगर हीरोइन को उनका तीन फिल्मों का अनुबंध मंजूर नहीं था। आशिकी-2 से सफलता का परचम लहराने वालीं श्रद्धा आज हिट हैं लेकिन आदित्य यह नहीं भूले हैं कि इस नायिका ने उनका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। नतीजा यह कि उन्होंने वह फिल्म प्रोड्यूस करने के इंकार कर दिया जिसमें श्रद्धा हीरोइन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती कामयाबी को ऐक्टर भुना नहीं पाते

Aditya Chpora didn't forgiven Shraddha Kapoor

उल्लेखनीय है कि नए चेहरों को लॉन्च करने वाला यह स्टूडियो अक्सर उन्हें तीन फिल्मों के लिए अनुबंधित करता है और जब तक ये फिल्में बन कर रिलीज नहीं हो जातीं, नए ऐक्टर बाहर काम नहीं कर पाते। ऐसे में शुरुआती कामयाबी को ऐक्टर भुना नहीं पाते। परिणीति चोपड़ा और वानी कपूर के उदाहरण सामने हैं।
 

दोनों को यशराज फिल्म्स के बाहर काम नहीं मिल रहा है। जबकि श्रद्धा ने दूरगामी सोच रखते हुए खुद को ऐसे कॉन्ट्रेक्ट से बांधना ठीक नहीं समझा और उस समय निर्देशक मोहित सूरी की आशिकी-2 साइन कर ली। श्रद्धा ने जोखिम लिया और आज वह सफल हैं। कई निर्देशक उन्हें लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं।


खैर मामला यह है कि हाल में श्रद्धा और आदित्य रॉय कपूर की जिस एक फिल्म की घोषणा हुई है, सूत्रों के अनुसार उसके अधिकार निर्देशक शाद अली ने यशराज फिल्म्स के बैनर तले रीमेक के आश्वासन के साथ लिए थे। शाद 2015 की मणिरत्नम की हिट फिल्म ओ कदल कामिनी का रीमेक हिंदी में ओ जानू नाम से कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने आशिकी-2 की सफल जोड़ी को चुना।

इन दिनों करिअर में संकट का सामना कर रही हैं परिणीति

Aditya Chpora didn't forgiven Shraddha Kapoor

सूत्रों के अनुसार जब शाद ने फिल्म के अधिकार लेकर इसे यशराज बैनर तले बनाने की बात आदित्य चोपड़ा से की तो उन्होंने मंजूरी दे दी। मगर जब आदित्य को पता चला कि शाद फिल्म में श्रद्धा को ले रहे हैं तो उन्होंने शाद से कहा कि यशराज टैलेंट की किसी हीरोइन को ले लें।

सूत्रों के अनुसार आदित्य चाहते थे कि यह फिल्म परिणीति चोपड़ा को दी जाए, जो इन दिनों करिअर में संकट का सामना कर रही हैं। सब जानते हैं कि परिणीति को आज एक बड़ी फिल्म की जरूरत भी है और यशराज स्टूडियो के बाहर उनकी साख नहीं है।

शायद यही वजह है कि शाद ने यशराज बैनर का मोह छोड़ते हुए परिणीति को अपनी फिल्म में लेने इंकार कर दिया। वह जानते हैं कि आज परिणीति से कहीं ज्यादा भरोसेमंद नाम श्रद्धा का है। इसलिए उन्होंने आदित्य की शर्त मानने से इंकार कर दी और उन्हें कहा कि वह आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा की हिट जोड़ को लेकर ही फिल्म बनाएंगे। ऐसे में आदित्य चोपड़ा ने फिल्म को प्रोड्यूस करने से मना कर दिया।

इसके बाद शाद यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस में करन जौहर के पास ले गए, जो खुशी-खुशी इसमें पैसा लगाने को तैयार हो गए। शाद की यह फिल्म बनेगी तय है, लेकिन इससे यह बात साफ हो चुकी है कि आदित्य चोपड़ा की श्रद्धा से नाराजगी अभी तक खत्म नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed