फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   aditi rao not comfortable with kiss

'किस करने से लड़की की इमेज खराब होती है'

Sat, 28 Jun 2014 09:18 AM IST
Updated Sat, 28 Jun 2014 09:18 AM IST
विज्ञापन
aditi rao not comfortable with kiss

बॉलीवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने बिकनी पहनने और चुंबन जैसे उत्तेजक दृश्य कर चुकी हैं। अदिति को 'बॉस' फिल्म के अपने बिकनी दृश्य पर गर्व है, लेकिन अदिति का कहना है कि अगर वह बार-बार ऐसे दृश्य करेंगी तो भारत के रूढ़िवादी दर्शकों में उनकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन

मेरी बनावट है वैसी

aditi rao not comfortable with kiss

​जब उनसे पूछा गया कि क्या आप 'ये साली जिंदगी' में अरुणोदय सिंह के साथ किए गए चुंबन और 'बॉस' में बिकनी जैसे दृश्यों से परहेज करेंगी ​? इस पर उनका जवाब था, "मुझे 'बॉस' में अपने बिकनी दृश्य पर गर्व है​। मुझे लगता है कि मेरी शारीरिक बनावट तैराकी पोशकें पहनने के लिए ठीक है ​। मैं जो कपड़े नहीं पहनना चाहती, उन्हें पहनने के लिए मुझ पर कोई दबाव नहीं डाल सकता​। मैंने 'बॉस' में बिकनी पहनी क्योंकि मैं उस दृश्य के साथ सहज थी ​।​ अगर मैं राजी नहीं हूं, तो दुनिया की कोई ताकत मुझे राजी नहीं कर सकती​।"

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ा ज्यादा किस कर लिया है मैने

aditi rao not comfortable with kiss

​अदिति ने कहा, "चुंबन की बात करें तों, मैं बताना चाहूंगी कि हमने थोड़ा ज्यादा कर दिया​। मुझे बाद में एहसास हुआ कि हिंदी फिल्म अभिनेत्री के लिए वह छवि बहुत जरूरी है​। अभिनेता कितनी बार चुंबन करते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन अगर अभिनेत्री बार-बार चुंबन के दृश्य करती है तो उसकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ता है ​। हमारे दर्शक और फिल्मोद्योग बहुत रूढ़िवादी हैं​। उन्होंने कहा, मेरे लिए स्वतंत्रता का मतलब है कि मैं अपनी मर्जी से हां या ना कह सकूं​।​"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed