फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   adipurush movie ticket price advance booking tickets sold for rs 2000 in delhi mumbai prabhas kriti

Adipurush Ticket Price: 1150 से 2000 तक बिक रहे 'आदिपुरुष' के टिकट, फर्स्ट डे फर्स्ट शो के लिए कई थिएटर फुल

Wed, 14 Jun 2023 01:04 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 14 Jun 2023 01:04 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार, कई जगह पर आदिपुरुष के फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल जा रहे हैं। खबर आ रही है दिल्ली और मुंबई में इसके टिकट 2000 रुपये में मिल रहे हैं।

विज्ञापन
adipurush movie ticket price advance booking tickets sold for rs 2000 in delhi mumbai prabhas kriti
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म आदिपुरुष की रिलीज में अभी भी दो दिन का वक्त बचा है, लेकिन एडवांस बुकिंग में टिकट धड़ल्ले से बिक रहे हैं। मंगलवार को देश की प्रमुख मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर सिनेमा ने बताया कि फिल्म के एक लाख टिकट्स बिक चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार, कई जगह पर आदिपुरुष के फर्स्ट डे फर्स्ट शो हाउसफुल जा रहे हैं। खबर आ रही है दिल्ली और मुंबई में इसके टिकट 2000 रुपये में मिल रहे हैं तो चलिए जानते हैं सच्चाई क्या है-

विज्ञापन

कितनी है टिकट की कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ थिएटर में आदिपुरुष की फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट 2000 में बिक रही हैं। दिल्ली के पीवीआर में टिकट की कीमत काफी ज्यादा है, खबर है कि द्वारका के वेगास लक्स में इसके टिकट 2000 में बिके हैं। वहीं पीवीआर सेलेक्ट सिटी वॉक गोल्ड में टिकट की कीमत 1800 है। इन दोनों थिएटर में फर्स्ट डे फर्स्ट शो के पूरे टिकट बिक चुके हैं। वहीं नोएडा में पीवीआर गोल्ड लॉजिक्स सिटी सेंटर में 1650 में टिकट बिक रहे हैं। पीवीआर गोल्ड लॉजिक्स सिटी सेंटर में फ्लैश टिकट की कीमत 1150 रुपये बताई जा रही है। वहीं, मुंबई में मैसन पीवीआर: लिविंग रूम, लक्स, जियो वर्ल्ड ड्राइव, बीकेसी में सभी शो के लिए टिकट 2000 रुपये में बिक रहे हैं। कोलकाता और बैंगलोर में भी यही हाल है, लेकिन चेन्नई और हैदराबाद में आदिपुरुष की टिकट काफी कम कीमत पर बिक रही हैं।

इसे भी पढ़ें- Rhea Chakraborty: रिया चक्रवर्ती को याद आए सुशांत सिंह राजपूत, अभिनेता की पुण्यतिथि पर साझा किया खास वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

ये सितारे दान करेंगे टिकट
हाल ही में रणबीर कपूर ने इस बात का एलान किया कि वह आदिपुरुष के 10,000 टिकट खरीद कर वंचित बच्चों को दान करेंगे। इसी तरह साउथ सुपरस्टार अभिषेक अग्रवाल और राम चरण ने भी कुछ दिनों पहले एलान किया था कि वह आदिपुरुष के लिए 10,000 टिकट्स खरीदेंगे। 

विज्ञापन

स्टारकास्ट
आदिपुरुष के स्टारकास्ट की बात करें तो 16 जून को रिलीज होने वाली फिल्म में प्रभास, भगवान राम के रोल में हैं और कृति सेनन माता सीता बनी हैं। प्रभास के कैरेक्टर का नाम राघव और कृति के किरदार का नाम जानकी है। सैफ अली खान, रावण के रोल में हैं, और देवदत्त नागे, भगवान हनुमान के रोल में नजर आएंगे। लक्ष्मण का किरदार सनी सिंह ने प्ले किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed