फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Adipurush director Om Raut addresses negative reviews says only fools claim to fully understand the Ramayana

Adipurush: 'मूर्ख ही रामायण को अच्छे से समझने का दावा करते हैं', फिल्म की नकारात्मक समीक्षाओं पर ओम की दो टूक

Sun, 18 Jun 2023 01:39 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 18 Jun 2023 01:39 PM IST
सार

प्रभास स्टारर इस मूवी पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए इसके बायकॉट की मांग की जा रही है। तमाम विवादों के बीच अब निर्देशक ओम राउत ने नेगेटिव कमेंट्स पर चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं निर्देशक ने क्या बयान दिया है।

विज्ञापन
Adipurush director Om Raut addresses negative reviews says only fools claim to fully understand the Ramayana
ओम राउत-आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्देशक ओम राउत की हालिया रिलीज फिल्म 'आदिपुरुष' इस समय जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है। फिल्म पर 'रामायण' के किरदार को गलत तरीके से दिखाने और सीन्स के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। मूवी में कई भद्दे डायलॉग्स भी हैं, जिन पर फैंस खासा नाराज हैं। प्रभास स्टारर इस मूवी पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए इसके बायकॉट की मांग की जा रही है। तमाम विवादों के बीच अब निर्देशक ओम राउत ने नेगेटिव कमेंट्स पर चुप्पी तोड़ी है। चलिए जानते हैं निर्देशक ने क्या बयान दिया है।

विज्ञापन
 

फिल्म की  नकारात्मक समीक्षा पर भड़के ओम
निर्माता ने कहा कि नेगेटिव प्रतिक्रियाओं के बावजूद सिनेमा हॉल में दर्शक फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान "जय श्री राम" का नारा लगा रहे हैं और इस प्रतिक्रिया ने उन्हें काफी खुश और गर्व महसूस कराया है। ओम ने कहा, ' सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर किस तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। मुझे यह कहते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हम वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। आदिपुरुष ने अपने पहले दिन विश्व स्तर पर 140 करोड़ रुपये कमाए, लेकिन इसके 600 करोड़ रुपये के विशाल बजट को देखते हुए, इसे अभी और लंबा रास्ता तय करना है।’

विज्ञापन


Section 84: निमरत कौर ने पूरी की सेक्शन 84 की शूटिंग, अभिनेत्री ने बिग बी संग तस्वीर शेयर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
 

ओम के अनुसार रामायण को पूरी तरह से समझने का दावा करना गलत होगा
ओम का मानना है कि रामायण को पूरी तरह से समझने का दावा करना गलत होगा। उन्होंने कहा, " अगर मैं बैठकर आपको बता दूं कि मैंने रामायण को समझ लिया है तो मुझे लगता है कि यह एक गंभीर त्रुटि होगी, क्योंकि मुझे लगता है कि किसी में भी रामायण को समझने की क्षमता नहीं है।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने जो भी रामायण समझी है और जो कुछ आप भी जानते हैं, वह एक गिलहरी के योगदान की तरह है। मैंने रामायण के बारे में जो थोड़ा सा समझा है, उसे मैंने सेल्युलाइड पर दिखाने की कोशिश की है।”


Mukesh Khanna: 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- लगता है ओम राउत को रामायण का ज्ञान नहीं

 

पहले दिन फिल्म ने की अच्छी कमाई
 
आपको बता दें कि 'आदिपुरुष' में प्रभास ने राम से प्रेरित राघव की भूमिका निभाई है, जबकि कृति सनोन ने सीता से प्रेरित जानकी की भूमिका निभाई है। सैफ अली खान लंकेश की भूमिका निभाते हैं, जो रावण से प्रेरित है। आदिपुरुष ने अपने पहले दिन दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर 140 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी।









 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed