{"_id":"5f92b15d8ebc3e9bdb0e3929","slug":"adele-shows-her-perfect-american-accent-and-weight-loss-in-nbc-saturday-night-live-promo","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडेल ने अपने अमेरिकन एक्सेंट से फैंस को किया इम्प्रेस, शो की क्लिप में दिखा घटा हुआ वजन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एडेल ने अपने अमेरिकन एक्सेंट से फैंस को किया इम्प्रेस, शो की क्लिप में दिखा घटा हुआ वजन
Fri, 23 Oct 2020 04:12 PM IST
प्रतीक्षा राणावत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 23 Oct 2020 04:12 PM IST
सार
- शनिवार से करेंगी एडेल मेजबानी की शुरुआत।
- शो का प्रोमो वीडियो आया सामने।
- एडेल ने अपने अमेरिकन लहजे से किया फैंस को इम्प्रेस।
विज्ञापन
एडेल
- फोटो : Instagram/ Youtube Video Grab
विस्तार
मशहूर सिंगर एडेल इस सप्ताह शनिवार की रात से अपनी मेजबानी की शुरुआत करने जा रही हैं। शो के शुरू होने से पहले एडेल ने इसका एक प्रोमो फैंस के साथ साझा किया है। इस प्रोमो ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। प्रोमो में एडेल का घटा हुआ वजन और उनका अमेरिकन एक्सेंट लोगों को बेहद प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन
32 वर्षीय हैलो गायिका के शो का ये प्रोमो वीडियो गुरुवार को साझा किया गया है। जिसमें वो अपने प्रभावशाली अमेरिकी लहजे का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। एडेल वीडियो में कहती हुई नजर आती हैं, 'ओह माय गॉड! कोई चिंता नहीं, गर्लफ्रेंड!' एडेल की ये छोटी सी लाइन ही लोगों को खासा प्रभावित कर गई।
विज्ञापन
वहीं इस क्लिप में एडेल ने अपने एक संगीत अतिथि H.E.R को प्रस्तुत करते हुए कुछ ऐसा कहा कि उनके फैंस भी अब उनसे उम्मीद करने लगे। एडेल ने संकेत दिया कि वो खुद लाइव गाने का प्रदर्शन कर सकती हैं। क्लिप में एडेल कहती हैं, 'शायद अतिथि मैं हूं?' अगर ऐसा होता है तो ये तीन साल में एडेल का पहला लाइव प्रदर्शन होगा। जिसके लिए उनके फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और जल्द से जल्द शनिवार के दिन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि एडेल ने चार साल की उम्र से सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया था। उनका मन पढ़ने से ज्यादा गायिकी में लगता था। 2008 में उनका एलबम 19 रिलीज हुआ था और इस एलबम ने उन्हें स्टार बना दिया। एडेल अब तक 15 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं। ग्रैमी में एडेल ने 'हैलो' के लिए बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस, '25' के लिए बेस्ट पॉप वोकल एल्बम के पुरस्कार भी अपने नाम किए। एडेल को स्काई फॉल के लिए ऑस्कर भी मिल चुका है।
पढ़ें: 63वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की नॉमिनेशन लिस्ट आएगी सामने, इस तारीख को ऑनलाइन होगी घोषणा