{"_id":"607582be8ebc3ee64f1cef61","slug":"actress-tabassum-recovers-from-corona-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री तबस्सुम ने दी कोरोना को मात, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री तबस्सुम ने दी कोरोना को मात, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी
Tue, 13 Apr 2021 05:08 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 13 Apr 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
tabassum
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से अधिक समय पहले कोविड-19 से संक्रमित पाई गईं दिग्गज अभिनेत्री और टॉक शो की मेजबानी करने वाली तबस्सुम अब ठीक हो गई हैं। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। उनके बेटे और अभिनेता-फिल्म निर्माता होशांग गोविल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
76 वर्षीय अभिनेत्री मार्च के अंत में अपने घर पर अपने डिजिटल शो "तबस्सुम टॉकीज" की शूटिंग कर रही थीं, जिसके ठीक दो दिन बाद उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
होशांग ने पीटीआई-भाषा को बताया, "उनका रक्तचाप थोड़ा अधिक था, इसलिए हमने उनकी कोविड-19 जांच करवाने का फैसला किया। तब यह पता चला कि वह संक्रमित हैं, लेकिन गंभीर रूप से प्रभावित नहीं हुईं। सुरक्षा के लिहाज से, हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "पिछले आठ-नौ दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। कल, उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और शायद आज या कल उन्हें छुट्टी मिल जाएगी।" तबस्सुम को दूरदर्शन के लंबे समय से चलने वाले शो "फूल खिले हैं गुलशन गुलशन" की मेजबानी के लिए जाना जाता है।