फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Sonali Kulkarni’s Father Attacked With Knife At Home In Nigdi

महाराष्ट्र: नकली बंदूक-चाकू लेकर मराठी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के घर में घुसा शख्स, हाथापाई में पिता घायल

Tue, 25 May 2021 09:01 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 25 May 2021 09:01 PM IST
सार

महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवड में मंगलवार को 24 वर्षीय एक व्यक्ति मराठी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के घर में कथित रूप से घुस गया और हाथापाई कर उनके पिता को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Actress Sonali Kulkarni’s Father Attacked With Knife At Home In Nigdi
सोनाली कुलकर्णी - फोटो : Instagram

विस्तार

महाराष्ट्र में पुणे के पिंपरी-चिंचवड में मंगलवार को 24 वर्षीय एक व्यक्ति मराठी अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के घर में कथित रूप से घुस गया और हाथापाई कर उनके पिता को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और अब यह पता लगाया जा रहा है कि उसने अपार्टमेंट में क्यों प्रवेश किया।

विज्ञापन


पिंपरी चिंचवड थाने के इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह के समय यह व्यक्ति हाथ में खिलौने वाली बंदूक और चाकू लेकर अपार्टमेंट की छत पर चढ़ गया। उन्होंने कहा, ‘‘ परिवार की घरेलू सहायिका ने उसे देख लिया। उस व्यक्ति ने कहा कि पुलिस उसका पीछा कर रही है और उसे छिपने की जगह चाहिए। ’’
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इस बीच अभिनेत्री के पिता मनोहर कुलकर्णी ने उसे पकड़ने की कोशिश की और हाथापाई में उन्हें चाकू से मामूली घाव हो गया। उन्होंने बताया कि जब यह व्यक्ति अपार्टमेंट से भागा तब वहां के निवासियों ने उसे पकड़ लिया एवं पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस को संदेह है कि यह व्यक्ति अभिनेत्री का प्रशंसक है, हालांकि पुलिस उसके अपार्टमेंट में प्रवेश करने की मंशा पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed