फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Rakul Preet Singh View On Cosmetic Surgery In Recent Interview

Rakul Preet Singh: रकुल प्रीत ने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर क्या कहा? बोलीं- ‘अगर कोई ऐसा करना चाहता है तो…’

Sat, 26 Apr 2025 05:24 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 26 Apr 2025 05:24 PM IST
सार

इन दिनों कई एक्ट्रेस कॉस्मेटिक सर्जरी या प्रोसिजर करवाती हैं, इसका असर उनके चेहरे पर, ब्यूटी पर साफ नजर आता है। हाल ही में कॉस्मेटिक प्रोसिजर को लेकर रकुल प्रीत ने भी अपना नजरिया बताया। 

विज्ञापन
Actress Rakul Preet Singh View On Cosmetic Surgery In Recent Interview
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @rakulpreet

विस्तार

रकुल प्रीत सिंह के एक्टिंग करियर को लगभग 15 साल हो चुके हैं। वह कई रोमांटिक फिल्मों का हिस्सा बन चुकी हैं। रकुल को फैंस उनके नेचुरल लुक के लिए भी काफी पसंद करते हैं। हाल ही में कॉस्मेटिक सर्जरी, प्रोसिजर को लेकर रकुल ने अपना नजरिया साझा किया। 

विज्ञापन


भगवान ने मुझे ठीक-ठाक शक्ल दी 
हाल ही में एक इवेंट में रकुल प्रीत सिंह को देखा गया। इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई बातचीत में वह बताती हैं कि उन्हें कभी कॉस्मेटिक सर्जरी कराने का ख्याल नहीं आया। रकुल कहती हैं, ‘भगवान ने मुझे ठीक-ठाक शक्ल दी है, इसलिए ऐसी बातों के बारे में सोचा नहीं है।’ बताते चलें कि पिछले दिनों रकुल को पैपराजी ने मुंबई में एक गाड़ी से उतरते देखा तो उन्होंने अपने होंठों को छुपा लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस वीडियो को देखकर यूजर्स ने कहा था कि रकुल ने होंठों पर कोई कॉस्मेटिक प्राेसिजर करवाया है या फिर फिलर ( एक तरह का प्रोसिजर है, जिससे होंठ उभरे हुए नजर आते हैं) का यूज किया है।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rakul Preet Singh: 'वर्ल्ड हेल्थ डे' पर रकुल प्रीत सिंह ने शेयर की तस्वीरें, लिखा- एक जगह रहते हैं आपका शरीर  
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉस्मेटिक प्रोसिजर को गलत नहीं मानती 
आगे रकुल कहती हैं, ‘हां, अगर कोई ऐसा करना चाहता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। देखिए पहले कई बीमारियों का इलाज नहीं था, अब है। ऐसे ही अगर कोई सुंदर दिखने के लिए कॉस्मेटिक प्रोसिजर करवाना चाहता है तो इसमें गलत कुछ नहीं है।।’

ये खबर भी पढ़ें: Mere Husband Ki Biwi OTT: ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज, नोट कर लें डेट  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इन फिल्मों में नजर आएंगी रकुल 
रकुल के करियर फ्रंट की बात करें तो वह कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर की फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ में नजर आईं। इस साल वह एक साउथ फिल्म ‘इंडियन 3’ कर रही हैं, साथ ही ‘दे दे प्यार दे-2’ में भी नजर आएंगी। इस फिल्म के पहले पार्ट में रकुल की जोड़ी अजय देवगन के साथ बनी थी। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed