फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Malaika Arora wished her mother Joyce Arora on her birthday with a special post

Malaika Arora: मलाइका ने अपनी मां को दी जन्मदिन की बधाई, लिखी दिल छू लेने वाली बात

Wed, 02 Mar 2022 11:18 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 02 Mar 2022 11:18 AM IST
सार

मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकॉर्प 2 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। ऐसे में मलाइका ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनके लिए बेहद ही खास पोस्ट की है। 

विज्ञापन
Actress Malaika Arora wished her mother Joyce Arora on her birthday with a special post
मलाइका अरोड़ा अपनी मां के साथ - फोटो : insta

विस्तार

मां और बेटी का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खास होता है, चाहे वह कोई आम इंसान हो या फिर बॉलीवुड सेलिब्रिटी। हर मां अपनी बेटी को दुनिया की हर खुशी देना चाहती है तो वहीं बेटी के लिए भी उसकी मां सबसे स्पेशल होती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस पॉलीकॉर्प 2 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं। ऐसे में मलाइका ने अपनी मां के जन्मदिन पर उनके लिए बेहद ही खास पोस्ट की है। उन्होंने अपनी मां के साथ खास पलों की तस्वीर शेयर करते हुए अलग अंदाज में उन्हें विश क्या है और बेहद ही दिल छू लेने वाली बात लिखी है।

विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा ने मां के लिए की स्पेशल पोस्ट-
मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दोनों एक साथ खास पल बिताती नजर आ रही हैं। तस्वीर में मां बेटी की बॉन्डिंग देखने लायक है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि मलाइका और उनकी मां सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। जहां एक्ट्रेस ने पाउट बनाया हुआ है तो वहीं उनकी मां हंसती हुई दिखाई दे रही हैं। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी मां को जन्मदिन पर विश करते हुए लिखा, 'अरोड़ा परिवार की रीढ़ …हमारी मां जन्मदिन मुबारक हो लव यू! इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस और सेलेब्स दे रहे जन्मदिन की बधाई-
मलाइका की इस पोस्ट पर फैंस के साथ सेलेब्स भी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मलाइका की मां जॉयस अरोड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हैप्पी बर्थडे आंटी जॉयस, तो वहीं ट्विंकल खन्ना ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाली इमोजी पोस्ट की है। इसके अलावा फिल्म निर्देशक विक्रम फडनिस, कोरियोग्राफर फराह खान और महीप कपूर ने भी मलाइका की मां को जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed