फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress And Dancer Bela Bose Passed away at the age of 79 she worked in more than 200 movies

दुखदः नहीं रहीं दिग्गज अदाकारा बेला बोस, 79 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Mon, 20 Feb 2023 09:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 20 Feb 2023 09:26 PM IST
सार

मशहूर अभिनेत्री और डांसर बेला बोस को लेकर बुरी खबर आ रही है। एक्ट्रेस का आज 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

विज्ञापन
Actress And Dancer Bela Bose Passed away at the age of 79 she worked in more than 200 movies
बेला बोस - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

अपने जमाने की दिग्गज अभिनेत्री और नृत्यांगना बेला बोस इस दुनिया में नहीं रहीं। एक्ट्रेस का आज निधन हो गया। वह 79 वर्ष की थीं। बेला बोस ने अपने करियर में दो सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था। वहीं, शास्त्रीय मणिपुरी नृत्य शैली में वह बाकायदा प्रशिक्षण प्राप्त थीं। फिल्मों की बात करें तो 'शिकार', 'जीने की राह' और 'जय संतोषी मां' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बेला बोस ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

विज्ञापन


बेला बहुमुखी प्रतिभा की धनी थीं। शानदार कलाकार और डांसर होने के साथ-साथ उन्हें कविताएं लिखने का भी शौक था। वह एक कुशल पेंटर थीं और साथ ही राज्य स्तरीय तैराक भी रहीं। वह युद्ध विधवा संघ की अध्यक्ष रही थीं। निजी जिंदगी की बात करें तो बेला बोस की शादी अभिनेता और फिल्म निर्माता असीस कुमार से हुई थी। 
विज्ञापन

Shehzada Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई 'शहजादा', कार्तिक की फिल्म ने चौथे दिन की महज इतनी कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


बेला बोस ने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष किया। एक्ट्रेस का जन्म कोलकाता के संपन्न परिवार में हुआ था। उनके पिता कपड़ा व्यापारी थे। मगर, एक बैंक क्रैश के बाद उनका परिवार दीवालिया हो गया था। इसके बाद पूरा परिवार कोलकाता से मुंबई आ गया। लेकिन, कुछ समय बाद ही बेला के पिता की एक रोड एक्सीडेंट में अचानक मौत हो गई। पिता की मृत्यु के बाद परिवार की जिम्मेदारी बेला के कंधों पर आ गई। परिवार की मदद के लिए बेला ने फिल्मों में अपना करियर शुरू किया। हालांकि, अभिनय के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने स्कूल में ही एक डांस ग्रूप ज्वाइन किया और जगह-जगह परफॉर्म करने लगीं।
Filmy Wrap: आदित्य चोपड़ा के बयान से उर्फी खफा और कार्तिक की ब्रांड वैल्यू में गिरावट, पढ़ें मनोरंजन की खबरें

बेला की पहली फिल्म गुरु दत्त के साथ 'सौतेला भाई' थी। यह फिल्म वर्ष 1962 में रिलीज हुई थी। फिल्मों के अलावा बेला ने बंगाली नाटकों में जबरदस्त एक्टिंग की। बड़े बड़े सेलिब्रिटीज उनकी प्रतिभा के कायल थे। बेला बोस का जाना मनोरंजन जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है। बता दें कि बेला बोस के परिवार में उनका बेटा, बेटी और पोता है। बेला बोस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं।
Ant-Man Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'एंट-मैन' की रफ्तार, चौथे दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed