Ananya Panday: एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने शेयर कीं कई तस्वीरें, लिखा- नये साल पर दयालु बनें
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से कई तस्वीरें शेयर की हैं।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। अब उन्होंने राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क से कई तस्वीरें शेयर की हैं। जिनमें बाघ, लंगूर और हिरण की तस्वीरें भी शामिल हैं। इसके साथ ही अनन्या पांडे ने एक वीडियो भी शेयर किया है। दरअसल, अनन्या पांडे इस वक्त कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त है, लेकिन इसके बाद भी वह खुद के लिए टाइम निकाल ही लेती हैं। पिछले कई दिनों से वह रणथंभौर नेशनल पार्क में हैं, जहां अनन्या क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर छह तस्वीरें और एक वीडियोज शेयर किया है। पहली तस्वीर में अनन्या पांडे हाथ में एक गिलास लिये हुए मुस्करा रही हैं। जबकि बाकी की तस्वीरें जानवरों की हैं। अनन्या ने इन तस्वीरों के कैप्शन में लिखा, कृतज्ञ और प्रसन्न मन के साथ 2022 में प्रवेश। सुरक्षित रहें, दयालु बनें और हर पल को गिनें। अनन्या पांडे की इन तस्वीरों को अब तक 4 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं उनके फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स जहां अनन्या पांडे को नये साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं वहीं उनकी खूबसूरती की भी तारीफ कर रहे हैं। अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म 'लाइगर' के लिए काम कर रही हैं। फिल्म विजय देवरकोंडा और बॉक्सर माइक टायसन फिल्म में लीड रोल में होंगे।