फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   actress Amrita Rao has Married

हीरोइन अमृता राव ने कर लिया गुपचुप विवाह

Thu, 05 Feb 2015 11:28 AM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
actress Amrita Rao has Married

फिल्मी गलियारों में इन दिनों अभिनेत्री अमृता राव की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि खुद अमृता इस पर कुछ नहीं कह रही हैं। मगर कहा जा रहा है कि अमृता ने मुंबई में एक रेडियो जॉकी अनमोन से गुपचुप विवाह रचा लिया है।

विज्ञापन


अमृता अपनी निजी जिंदगी को हमेशा मीडिया की नजरों  से दूर रखती आई हैं। ऐसे में उनके द्वारा बिना बताए शादी कर लेने की चर्चाओं पर लोगों को आश्चर्य नहीं हो रहा है। पिछले कुछ बरसों से अमृता का फिल्मी करिअर कुछ खास नहीं चल रहा है। वह आखिरी बार 2013 में फिल्म सिंह साहब द ग्रेट और सत्याग्रह में नजर आई थीं।

विज्ञापन

एक ही फ्लैट में साथ-साथ रहते हैं अमृता और अनमोल

actress Amrita Rao has Married

सूत्रों का कहना है कि अमृता और आरजे अनमोल का विवाह कुछ महीने पहले हुआ है। वे लोग अब एक ही फ्लैट में साथ-साथ रहते हैं। अनमोल मुंबई के रेडियो सुनने वालों में काफी लोकप्रिय रह चुके हैं और इन दिनों एक स्पोर्ट्स चैनल के साथ जुड़े हैं।

सूत्र यह भी कह रहे हैं कि फिल्मों से दूर हो जाने के बाद अब अमृता टीवी में संभावनाएं तलाशने लगी हैं। अमृता की सगाई की अटकलें कुछ महीनें पहले सामने आई थीं जब वह कुछ समारोहों में अंगूठी पहने दिखी थीं। फिर जब अनमोल बीमार हुए तो अमृता एक नर्सिंग होम में उनका हालचाल लेने गई थीं। तब इन अफवाहों ने जोर पकड़ा था। परंतु अब शादी की बातें सामने आ रही हैं। अमृता और उनके परिवार वाले इन चर्चाओं पर खामोश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed