फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actress Akshara Singh mother nilima singh and father bipin singh dance on the song Dream Mein Entry bhojpuri version the video viral internet

Bhojpuri: अक्षरा सिंह के मां-पापा ने ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने पर किया धांसू डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Wed, 09 Feb 2022 01:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 09 Feb 2022 01:00 PM IST
सार

अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने मां-पापा का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों अपनी बेटी के गाने 'ड्रीम में एंट्री' पर धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Actress Akshara Singh mother nilima singh and father bipin singh dance on the song Dream Mein Entry bhojpuri version the video viral internet
अक्षरा सिंह के मां-पापा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह की जोड़ी इन दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचा रही है। दोनों लगातार अपने शानदार गाने फैंस के बीच ला रहे हैं जो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। कुछ समय पहले अक्षरा और खेसारी लाल का ‘पानी पानी’ गाने ने फैंस के बीच धमाल मचाया था और अब ‘वैलेंटाइन वीक’ में यानी प्रपोज डे के मौके पर दोनों ‘ड्रीम में एंट्री’ का भोजपुरी वर्जन लेकर आए हैं, जिसमें अक्षरा और खेसारी लाल की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। इस गाने पर अक्षरा सिंह की मां नीलिमा सिंह और पिता बिपिन सिंह ने एक शानदार रील बनाया है, जिसमें अक्षरा के माता-पिता के डांस मूव्स देखने लायक है।

विज्ञापन

Actress Akshara Singh mother nilima singh and father bipin singh dance on the song Dream Mein Entry bhojpuri version the video viral internet
अक्षरा सिंह के मां-पापा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने मां-पापा का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीलिमा सिंह और बिपिन सिंह अपनी बेटी अक्षरा के गाने पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वह दोनों ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने के हुक स्टेप को भी करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान नीलिमा और बिपिन सिंह के चेहरे पर एक लंबी स्माइल है, जिससे साफ है कि वह अपनी बेटी के गाने पर डांस करके काफी ज्यादा खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Actress Akshara Singh mother nilima singh and father bipin singh dance on the song Dream Mein Entry bhojpuri version the video viral internet
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह ने अपने मां-पापा का ये वीडियो शेयर करते हुए फैंस से ज्यादा से ज्यादा रील बनाने की बात कही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘ये लो जी इन्होंने रील बना ली। मेरे प्यारे दिलों की सबसे प्यारी रील। सही में हमें टक्कर दे दी खेसारी लाल यादव। अब आपकी बारी है जल्दी से रील बनाओ और टैग करो हमें।’

विज्ञापन

Actress Akshara Singh mother nilima singh and father bipin singh dance on the song Dream Mein Entry bhojpuri version the video viral internet
ड्रीम में एंट्री गाना - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का गाना राखी सावंत के गाने ‘ड्रीम में एंट्री’ का भोजपुरी वर्जन है। इस गाने को सारेगामा हम भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस गाने में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की धमाकेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed