{"_id":"5bbc8df9867a55285a616bc6","slug":"actor-taapsee-pannu-tail-me-too-movement-is-good-for-our-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo पर पहली बार सामने आईं तापसी, बोलीं-भारत में अच्छे दिख रहे हैं रिजल्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo पर पहली बार सामने आईं तापसी, बोलीं-भारत में अच्छे दिख रहे हैं रिजल्ट
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Taapsee Pannu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में #MeToo अभियान को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा तो वहीं बॉलीवुड के और भी कई बड़े सितारे विकास बहल, रजत कपूर, कैलाश खेर और आलोक नाथ के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। सारी घटनाओं की जानकारी ट्विटर के जरिए पूरे देश में फैल रही है।
विज्ञापन
तापसी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है कि मुझे बेहद खुशी है आखिर एक लंबे वक्त के बाद इस मूवमेंट की शुरुआत हुई। भारत में इसका रिजल्ट भी अच्छा दिख रहा है। कुछ साल पहले जब मैं विदेश जाती थी तब अक्सर लोग मुझसे सवाल करते थे।
विज्ञापन
Me Too को लेकर मैं जवाब नहीं दे पाती थीं लेकिन आज मैं बहुत खुश हूं कि देर से हुआ लेकिन जो भी हुआ हमारे देश के भविष्य के लिए बहुत अच्छा हुआ, इससे लड़कियां खुद के लिए अवाज उठा पाएंगी। फिल्म 'पिंक' में तापसी की एक्टिंग को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि तापसी कितनी बोल्ड अभिनेत्री हैं। बीते दिनें तापसी अभिषेक बच्चन के साथ 'मनमर्जिया' में नजर आई थीं। तापसी बताती है मुझे लोगों के लिए काम करना और उनकी मदद करना बहुत पसंद है।
विज्ञापन