फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Riteish Deshmukh said he is extremely proud of the Mumbai police

रितेश देशमुख ने शेयर की इस बहादुर कॉन्स्टेबल की फोटो, बोले- मुंबई पुलिस हमें आप पर गर्व है

Wed, 03 Jan 2018 11:11 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Wed, 03 Jan 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Actor Riteish Deshmukh said he is extremely proud of the Mumbai police
एक्टर और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम विलास राव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने कहा कि उन्हें मुंबई पुलिस पर गर्व है। मंगलवार को रितेश ने अपने ट्विटर हैंडल से राहत कार्य करते एक पुलिस कॉन्सटेबल की फोटो शेयर की। मुंबई के कमला मिल्स के एक पब में आग लगने के बाद 14 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


विज्ञापन




इस हादसे के बाद रितेश ने पुलिस कांस्टेबल सुदर्शन शिंदे की एक तस्वीर डालते हुए लिखा कि शिंदे ने पब में लगी जानलेवा आग से आठ लोगों को बचाया। रितेश ने ट्वीट किया, ‘कॉन्सेटबल सुदर्शन शिंदे ने आठ लोगों की जान बचाई। मुंबई पुलिस पर हमें बहुत गर्व है। सुदर्शन शिंदे आपको मैं सलाम करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Riteish Deshmukh said he is extremely proud of the Mumbai police
गत 29 दिसंबर को मुंबई के कमला मिल्स परिसर में स्थित पब में लगी भीषण आग में 14 लोग मारे गए। घटना के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने होटलों एवं पबों में अवैध निर्माण के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर दिया है।

बता दें कि रितेश देशमुख पिछले लंबे समय से फिल्मों में नजर नहीं आए है। जल्द ही वो अगले साल 'टोटल धमाल' भी मस्ती करते नजर आएंगे...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed