एक्टर राहुल देव के पिता का 91 साल की उम्र में निधन, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
राहुल ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'पापा आपकी हमेशा याद आएगी। पांच दिन पहले 91 साल की उम्र में वह हम सबको छोड़कर चले गए। शानदार 90 की उम्र में उनके साथ बिताया सबसे यादगार पल। वह एक पुलिस अफसर थे और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वह एक साधारण और दयालु किस्म के इंसान थे। खुद को धन्य महसूस करता हूं कि मैं उनका बेटा हूं।'
राहुल देव के भाई मुकुल देव ने भी पिता के निधन की खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Rahul Dev (@rahuldevofficial) on