फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Actor Karanvir Malhotra wife Sonali Malhotra cheated for Rs 65000 committed fraud hacking sonali mother phone

Karanvir Malhotra: करणवीर मल्होत्रा की पत्नी सोनाली मल्होत्रा से 65 हजार की ठगी, सास का फोन हैक कर की धोखाधड़ी

Sun, 17 Nov 2024 01:19 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Sun, 17 Nov 2024 01:19 PM IST
सार

अभिनेता करणवीर मल्होत्रा की पत्नी सोनाली मल्होत्रा से 65 हजार की ठगी हुई है। सोनाली ने बताया कि इसके लिए आरोपी ने उनकी मां का फोन हैक कर उन्हें मैसेज किए।

विज्ञापन
Actor Karanvir Malhotra wife Sonali Malhotra cheated for Rs 65000 committed fraud hacking sonali mother phone
करनवीर मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता करणवीर मल्होत्रा की पत्नी सोनाली मल्होत्रा से अज्ञात शख्स ने 65 हजार की ठगी कर ली। इस मामले में सोनाली मल्होत्रा ने खास पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। औरंगजेब नामक अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 

सोनाली मल्होत्रा की मां को किया हैक
आरोपी ने घटना को अंजाम देने के लिए सोनाली मल्होत्रा की मां को मोबाइल को हैक कर लिया। 15 नवंबर की दोपहर करीब 1.22 बजे मैसेज आया। औरंगजेब नाम के शख्स के मोबाइल नंबर से जुड़े यूपीआई आईडीपर 65 हजार रुपये भेजने की बात की। मां के मोबाइल से आए मैसेज के बाद उन्होंने आरोपी के नंबर पर पैसे भेज दिए। मां के नंबर पर कॉल करने पर सभी कॉल डायवर्ट हो रही थी।

Ayushmann Khurrana: पत्नी ताहिरा कश्यप को लेकर बोले आयुष्मान खुराना, 'सही साथी आपको ऊंचाइयों पर ले जा सकता है'

विज्ञापन
विज्ञापन

Actor Karanvir Malhotra wife Sonali Malhotra cheated for Rs 65000 committed fraud hacking sonali mother phone
करनवीर मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
घर के कर्मचारी को किया फोन
इसके बाद सोनाली ने घर के कर्मचारी को फोन किया। उसने बताया कि उनकी मां का फोन हैक हो गया है और उनके साथ धोखाधड़ा हो गई। इसके बाद खार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। हालांकि यह पहला मामला नहीं है कि किसी सितारे के साथ ऐसी धोखाधड़ी हुई हो।

Game Changer: इस दिन से शुरू होगा राम चरण की 'गेम चेंजर' का आखिरी शेड्यूल, शूटिंग का हिस्सा बनेंगे ये कलाकार

विज्ञापन

इन सितारों के साथ भी हुई धोखाधड़ी
हाल ही में कंगुवा फिल्म में नजर आईं अभिनेत्री दिशा पटानी के पिता जगदीश पाटनी के साथ 25 लाख रुपये की ठगी हुई है। पाटनी को एक कॉल आया जिस पर जालसाज ने यूपी सरकार में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध होने का दावा किया और पैसे का भुगतान करने पर उन्हें यूपी राज्य सरकार में निगम निकाय के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed